UPCM मंत्रिमंडल के विधि एवं न्याय मंत्री ने उ.प्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के नवीन कार्यालय भवन की आधारशिला रखी

उत्तर प्रदेश।
UPCM मंत्रिमंडल के न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक के कर-कमलों द्वारा गोमती नगर विस्तार में उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की नवीन कार्यालय भवन की आधारशिला रखी गई। यह शिलान्यास कार्यक्रम न्यायमूर्ति विक्रमनाथ, वरिष्ठ न्यायाधीश उच्च न्यायलय लखनऊ, खण्डपीठ लखनऊ और न्यायमूर्ति शबीहुल हसनैन, न्यायाधीश न्यायाधीश उच्च न्यायलय लखनऊ, खण्डपीठ लखनऊ की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में न्यायमूर्ति गोविन्द माथुर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय इलाहाबाद/कार्यपालक अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं विधि मौजूद रहे।

इस अवसर पर विधि एवं न्याय मंत्री ने कहा कि यह संस्था गरीबों एवं समाज के वंचित तबकों को निःशुल्क विधिक सेवायें प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर विधिक जागरूकता का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का अपना निजी भवन नहीं बना था, अब यह संस्था अपना भवन बनाने जा रही है।

इस शिलान्यास कार्यक्रम में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महानिबन्धक फैज आलम खान, वरिष्ठ निबन्धक, विकास कुंवर श्रीवास्तव, उच्च न्यायालय, खण्डपीठ, लखनऊ, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सदसय सचिव, जी. श्रीदेवि, वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव विधायी, सुरेश कुमार गुप्ता, प्रमुख सचिव संसदीय कार्य एवं दिनेश कुमार सिंह द्वितीय, प्रमुख सचिव न्याय व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage