UPCM मंत्रिमंडल के समाज कल्याण मंत्री ने UP-समाज कल्याण मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोशिएसन के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई

उत्तर प्रदेश।
UPCM मंत्रिमंडल के समाज कल्याण मंत्री ने उत्तर प्रदेश समाज कल्याण मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोशिएसन के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कल्याण भवन लखनऊ के द्विवर्षीय चुनाव में सफल हुए पदाधिकारियों/कार्यकारिणीय सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन प्रयाग नारायण रोड कल्याण भवन लखनऊ में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने पदाधिकारियों/ कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाते हुए नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाये दी है।

इस अवसर पर विभागीय कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में समाज कल्याण मंत्री को अवगत कराया गया जिस पर उन्होंने विभागीय कर्मचारियों की समस्याओं पर गम्भीरता से विचार-विमर्श करते हुए विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये।

उत्तर प्रदेश समाज कल्याण मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोशिएसन कल्याण भवन लखनऊ के द्विवर्षीय चुनाव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह डोलिया, महामंत्री मुकेश कुमार श्रीवास्तव, शिव बरन यादव, संयुक्त मंत्री रत्नेश कुमार श्रीवास्तव, संगठन मंत्री कुलदीप श्रीवास्तव, कार्यालय मंत्री विजय प्रताप शर्मा, कोषाध्यक्ष राम खेलावन, सांस्कृतिक कार्य मंत्री ओम प्रकाश सैनी, आॅडिटर-दिनेश कुमार यादव और संतोश कुमार मिश्र, नवनिर्वाचित कार्यकारिणीय सदस्य- देवेन्द्र सिंह नेगी, विकास गुप्ता, सुरेश कुमार, अनुराग सिंह पटेल, सनेही लाल, महेश प्रसाद शर्मा, दिग्विजय सिंह पालनी सौरभ त्रिपाठी, आशीष कुलश्रेष्ठ और अमन कुमार शुक्ला नवनिर्वाचित हुए है।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव समाज कल्याण मनोज कुमार सिंह, निदेशक समाज कल्याण जगदीश प्रसाद, सहित अन्य विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage