UP_Dy_CM ने PWD के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक की

उत्तर प्रदेश।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक में लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, इलाहाबाद मण्डलों सहित प्रदेश के समस्त 18 मण्डलों में एक-एक हर्बल मार्ग बनाये जाने हेतु परियोजना तैयार कर 15 अगस्त 2018 से कार्य प्रारम्भ कराये जाने का निर्देश दिया।

UP_Dy_CM ने PWD के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए
UP_Dy_CM ने PWD के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए

UP_Dy_CM ने कहा यदि कहीं मुख्य मार्ग से जोड़े जाने की स्थिति नहीं है वहां पर सर्विस रोड से जोड़ा जाय। सभी गांव मुख्य मार्ग से जोडे़ जांय यदि कहीं पर कोई गांव छूट रहा है तो उसे भी शामिल कर लिया जाये। उन्होंने कहा कि दो गांव को आपस में जोड़ने वाले मार्ग और विद्यालयों के मार्गों का भी प्रस्ताव बनाकर शीघ्र प्रेषित करें ताकि उन मार्गों को भी पक्का किया जा सके। कम लागत एवं उच्च गुणवत्ता की सड़के हमें निर्धारित समय में पूर्ण करनी है इसके लिये कोई भी अभियन्ता किसी भी स्तर पर कार्य में लापरवाही न बरते।

UP_Dy_CM ने मिर्जापुर, वाराणसी, देवीपाटन और लखनऊ में कार्य की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियन्ता वी.के. सिंह को निर्देश दिये कि धीमी प्रगति वाले मण्डलों में टीम बनाकर लगातार अनुश्रवण का कार्य किया जाय।

UP_Dy_CM ने वाराणसी में हुई दुर्घटना का संज्ञान लेते हुये सेतु निगम के अधिकारियों को दुर्घटना इन्सयोरेन्स के सम्बन्ध में योजना बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने सेतु निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुये कहा कि जिन 62 पुलों के अभी तक एप्रोच सड़क नहीं बनी हैं उनको शीघ्र पूरा कर जनता को समर्पित करें।

UP_Dy_CM सेतु निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुये
UP_Dy_CM सेतु निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुये

UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि प्रदेश में अनेक मार्गों का निर्माण नवीन तकनीक से किया जा रहा है जिससे लागत और खपत में कमी आई है जिसका लाभ प्रदेश को मिल रहा है। नवीन तकनीक से निर्माण का कार्य पर्यावरण के अनूकुल है अतः नवीन तकनीक को और अधिक महत्व दिया जाय।

समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव लोक निर्माण विभाग संजय अग्रवाल, सचिव लोक निर्माण विभाग समीर वर्मा, विशेष सचिव योगेश्वर राम मिश्र, विभागाध्यक्ष वी.के. सिंह, समस्त मुख्य अभियन्ता सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage