UPCM मंत्रिमंडल के पशुधन मंत्री ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को कुम्भ मेला-2019 के लिए आमंत्रित किया

पश्चिम बंगाल (04 जनवरी, 2019)।
UPCM मंत्रिमंडल के पशुधन, लघु सिंचाई एवं मत्स्य विकास मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने आज कोलकाता में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी से भेंट कर उन्हें UPCM की ओर से प्रयागराज में आयोजित ‘कुम्भ-2019’ में आने के लिए आमंत्रण पत्र दिया। इसके साथ ही उन्होंने राज्यपाल को अंगवस्त्र, कुम्भ का लोगो और कुम्भ से सम्बन्धित विविध साहित्य भी भेंट किया।

पशुधन, लघु सिंचाई एवं मत्स्य विकास मंत्री ने इससे पूर्व कोलकाता के होटल ‘द पार्क इन’ में प्रेस कान्फ्रेंस करके स्थानीय मीडिया को कुम्भ मेला-2019 के भव्य एवं दिव्य आयोजन की जानकारी देते हुए पश्चिम बंगाल की जनता को भी प्रयागराज आने का न्योता दिया।








