परिवहन निगम : लखनऊ परिक्षेत्र ने अर्जित की 7.18 करोड़ रूपए का रिकॉर्ड आय

अप्रैल माह में 1.04 करोड़ कि०मी० का किया गया संचालन : क्षेत्रीय प्रबंधक लखनऊ परिक्षेत्र

उ०प्र० परिवहन निगम, लखनऊ परिक्षेत्र ने माह अप्रैल 2024 में 7.18 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड लाभ अर्जित करते हुये प्रदेश में हरदोई क्षेत्र के बाद दूसरा स्थान प्राप्त किया है। गत वर्ष की तुलना में यह 7.13 करोड़ अधिक है। गत वर्ष लगभग 5 लाख रुपए की आय प्राप्त हुई थी।

यह जानकारी उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक, लखनऊ आर के त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि इस माह में रू0 46.61 करोड़ की आय अर्जित की गयी। यह गत वर्ष की तुलना में रू0 10.23 करोड़ अधिक है।

आर के त्रिपाठी ने बताया कि चालको / परिचालको तथा कार्यशाला कार्मिकों के महत्वपूर्ण योगदान के फलस्वरूप इस माह में 1.04 करोड़ कि०मी० का संचालन किया गया। गत वर्ष की तुलना में 10.45 लाख कि०मी० अधिक है। उन्होंने बताया कि चालको/परिचालकों द्वारा प्रत्येक स्टॉपेज से यात्रियों को बैठाया गया जिससे इस माह में 38.01 लाख यात्रियों को यात्रा सुविधा प्रदान की गयी, जोकि गत वर्ष की तुलना में 5. 15 लाख यात्री अधिक है।

आर के त्रिपाठी ने बताया कि उक्त लाभ अर्जित करने में कैसरबाग डिपो प्रथम स्थान पर, उपनगरीय डिपो द्वितीय स्थान पर तथा चारबाग डिपो तृतीय स्थान पर रहे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले कार्मिको को प्रोत्साहित करते हुये प्रमाण पत्र भी दिये गये। कैसरबाग, अवध, आलमबाग, चारबाग तथा बाराबंकी बस स्टेशनों उच्च स्तर की यात्री सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में सकुशल चुनाव कराने हेतु लगभग 144 बसे सुरक्षा बलों को दी गयी हैं।

Related Articles

Back to top button
btnimage