जोन 3 में अवैध निर्माण को सुपरवाइजर का खुला संरक्षण, नोटिस महज खानापूर्ति

लखनऊ विकास प्राधिकारण के प्रवर्तन जोन 3 में हो रहे प्रत्येक अवैध निर्माण को एलडीए सुपरवाइजर का खुला संरक्षण प्राप्त है। अवैध निर्माण की छत से लेकर फिनिशिंग तक का पूरा जिम्मा जोन के सुपरवाइजर के संरक्षण में होता है। जिसके एवज में अवैध निर्माणकर्ता एलडीए सुपरवाइजर को निर्माण पूरा होने तक का महीने के हिसाब से भुगतान करते हैं.

 

जानकारी मुताबिक जोन 3 में तैनात सुपरवाइजर अभियंताओं से चोरी पीछे ही अवैध निर्माण को निशाना बना लेते हैं। जिससे मोटी रकम वसूली जाती है। बाद में जब कोई शिकायतकर्ता अवैध निर्माण के खिलाफ शिकायत करता है तो अवैध निर्माण को मोटी रकम लेने के बाद भी नोटिस जारी कर सील कर दिया जाता है.

 

आपको बता दें कि प्रवर्तन जोन 3 में कई ऐसे निर्माण है जिसका मानचित्र तक विभाग में नहीं जमा है। बावजूद इसके सुपरवाइजर के संरक्षण में अनाधिकृत निर्माण जारी है। जिसके प्रमाण पत्र भी उपलब्ध है। एलडीए से बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण कार्य जारी है और अभियंताओं को इसकी जानकारी भी है लेकिन जोन के अभियन्ता भी क्या करें? जब उनका खुद का विभागीय सुपरवाइजर उच्च अधिकारियों के छवि धूमिल करने में लगा है।

 

नोटिस के बाद भी प्रवर्तन जोन 3 में अवैध निर्माण न रोक पाना जोनल अधिकारी के गाल पर तमाचा मारने से कम बड़ी बात नहीं है।

 

आपको बता दें जोन 6 में रहते हुए भी कई मामलों में जोन 3 के मौजूदा जोनल अधिकारी विवादों में फंसे रहे। चाहे मामला अवैध निर्माण का हो या व्यवसायिक निर्माण पर टावर का खड़ा होना हो। मौजूदा जोन 3 के जोनल अधिकारी ने जोन 6 में रहते हुए एक दो टावर मामले ऐसे फसाये कि बेचारे कोर्ट में पसीना छुड़ाने वाले एड्वोकेट को भी जोनल अधिकारी और एक अभियन्ता के आगे नतमस्तक होना ही पड़ा।

 

लखनऊ विकास प्राधिकरण और उपाध्यक्ष द्वारा अवैध निर्माण पर कार्यवाही करना केवल दिखावा मात्र है। क्योंकि 2015 से 2022 आये सभी एलडीए उपाध्यक्ष पर कोई न कोई जांच चल रही है लेकिन उच्च अधिकारी से साठ गांठ के चलते इन भ्रष्ट अधिकारियों पर कोई कार्यवाही नहीं होती।

Related Articles

Back to top button
btnimage