उपकेंद्र FCI: 3 साल से अंधेरे में काट रहे जीवन, बिजली विभाग के भ्रष्ट अधिकारी हैं जिम्मेदार

रिपोर्ट : ऋषि कुमार शर्मा।
राजधानी लखनऊ में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा बड़े बड़े दावा और वादे किए जाते हैं कि कोई घर अंधेरे में नहीं रहेगा, लेकिन लखनऊ के पारा क्षेत्र के रजा नगर के पास 3 साल से बिजली नहीं है। जिसके कारण आम जनता अंधेरे में अपना जीवन यापन कर रही है। 3 साल से बच्चे अंधेरे में पढ़ने को मजबूर है।
बिजली विभाग 3 साल से कर रहा सर्वे
डिवीजन कृष्णा नगर के उपकेंद्र FCI के शकुंतला मिश्रा पावर हाउस के अंतर्गत रजा नगर में 4,5 घर 3 साल से अंधेरे की पनाह में है। जिसका कारण बिजली विभाग द्वारा बिजली नहीं देना है। अधिकारी तीन साल से सर्वे करते आ रहे हैं लेकिन इन गरीब परिवारों को अधिकारी बिजली कनेक्शन आज तक नहीं दे पाए हैं। इसके पीछे क्या राज है ये तो भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी खुद जानते हैं?
भ्रष्ट अभियंता और उसके चेले के कारण नहीं लग सका आज तक कनेक्शन
आपको बता दें कि अधिशाषी अभियन्ता और एसडीओ FCI को भ्रष्ट जे.ई. और कर्मचारी कई वर्षों से जमकर चूना लगा रहे हैं लेकिन उच्च अधिकारी कोई एक्शन नहीं लेते। भ्रष्ट अभियंता इन गरीबों से खंभे, तार और कनेक्शन लगाने के नाम पर लाखों रुपए की मांग करवाते हैं। जिसे दे पाना इन गरीबों के बस की बात नहीं है। लेकिन 3 साल से कई अभियंता आए और गए सभी ने केवल अपना स्वार्थ सिद्ध करने के चक्कर में इन गरीब परिवार का कोई भला नहीं किया।
FCI उपकेंद्र : रजा नगर, जनता 3 साल से अंधेरे में कर रही गुजारा, एस्टीमेट और कनेक्शन दिलवाने के नाम पर व्यक्ति ने लिए 70 हजार रुपए..सुनिए@UPPCLLKO @alokkumar_uppcl @MVVNLHQ @MVVNLmd @Lko_VivekSharma @aksharmaBharat @EMofficeUP @AtWorkAmarUjala @Mvvnlcisgomti2 @MinOfPower @UPGovt pic.twitter.com/QR3lr79uJR
— UPCM NEWS (@upcmnews) April 20, 2024
बिजली कनेक्शन देने के नाम पर अभियंता और ठेकेदार लाखों रुपए का एस्टीमेट बताकर इन गरीब परिवार को कई वर्षों से अंधेरे में रखे हैं और उच्च अधिकारी वातानुकूलित कमरों में बैठे आराम फरमाने में मस्त है जिसके कारण ये गरीब परिवार और उनके बच्चे अंधेरे में पढ़ने को मजबूर हैं।
न खंभे न तार, कनेक्शन कैसे देगा भ्रष्ट विभाग?
हैरानी की बात है कि क्षेत्र में जगह जगह मनमानी तरह से पोल अभियंता और कार्यदाई संस्था ने कभी भाजपा नेता के कहने पर, तो कभी किसी जुगाड वाले के कहने पर लगवा दिए। कहीं एक जगह पर दो दो पोल, तो कहीं जर्जर पोल के पास एक भी पोल नहीं। सच तो इस बात से पता लगता है कि भ्रष्ट अभियंता और कार्यदाई संस्था के मनमानी तरह से पोल लगाने के कारण ही इन गरीब परिवारों को 3 साल बीत जाने के बाद भी मूलभूत सुविधाएं आज तक नहीं मिल पाई। जिसके जिम्मेदार सिर्फ भ्रष्ट अधिकारी ही है जो अपनी जेब भरने के चक्कर में सरकारी काम को भी सही ढंग से नहीं करते और जनता को दौड़ा दौड़ा कर उनकी चप्पल तक घिसवा देते हैं।
जब अधिकारी नहीं करेंगे काम तो बाहरी व्यक्ति उठा लेगा दाम
जब बिजली विभाग में बैठे अधिकारी गरीब परिवार की बात नहीं सुनेंगे और उनका काम नहीं करेंगे तो जाहिर है कि कोई बाहरी व्यक्ति गरीब परिवार की मजबूरी का फायदा उठाकर उनका उनसे पैसे ले लेगा और जिसका जिम्मेदार सिर्फ भ्रष्ट विभाग के भ्रष्ट अधिकारी ही हैं।
FCI उपकेंद्र : रजा नगर, जनता 3 साल से अंधेरे में कर रही गुजारा, एस्टीमेट और कनेक्शन दिलवाने के नाम पर व्यक्ति ने लिए 70 हजार रुपए..सुनिए@UPPCLLKO @alokkumar_uppcl @MVVNLHQ @MVVNLmd @Lko_VivekSharma @aksharmaBharat @EMofficeUP @AtWorkAmarUjala @Mvvnlcisgomti2 @MinOfPower @UPGovt pic.twitter.com/QR3lr79uJR
— UPCM NEWS (@upcmnews) April 20, 2024
MD MVVNL नहीं उठाते फोन, पीआरओ करते हैं मैनेज
हद है कि मध्यांचल के एमडी को यूपी सीएम न्यूज़ की टीम ने कई बार फोन किया है लेकिन एमडी साहब कभी फोन नहीं उठाते और उनके पीआरओ केवल वॉट्सएप काल पर बात करना ही उचित समझते हैं। विभाग में बैठे अधिकारी सरकार के दवाब में काम कर रहे हैं इसका जीता जागता उदाहरण है बीते कुछ महीने पहले सरोसा भरोसा उपकेंद्र के SDO अमन तिवारी को एक बिजली चोर की शिकायत पर सस्पेंड कर देना।
हे ऊर्जा मंत्री आपके विभाग के अधिकारी कितने कर्मठ है ये तो आप खुद जानते हैं। हाल ही में राजधानी लखनऊ के दुबग्गा में कर्मठ अधिकारियों की देन से लाखों का बिल कैसे कम हो गया? जिसका संज्ञान लेकर आपने सभी को सस्पेंड कर दिया गया। मंत्री जी ये तो आपका बड़ापन्न है। मंत्री जी गरीब परिवार अंधेरे में रहेगा और अधिकारी AC कमरे में बैठे केवल फाइलों पर साइन करेंगे। मंत्री जी थोड़ा इन अधिकारियों को क्षेत्र में हो रहे गड़बड़ झाले को साफ करने को भी बोलिए। तभी गरीब परिवारों का भला हो पाना संभव होगा।
मंत्री जी ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर कब लोगे एक्शन?
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा जी आपको बड़े बड़े मंच से बड़ी बड़ी बातें बोलते नजर आ जायेंगे। लेकिन उनके विभाग के भ्रष्ट अधिकारी उनकी ही योजनाओं का बंटाधार किए जा रहे हैं और मंत्री जी इनपर अपनी विशेष कृपा दृष्टि बना रखे हैं।








