बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं योजना की गतिविधियों के लिए राज्य स्तरीय गतिविधियां कैलेण्डर जारी

लखनऊ 23 जनवरी 2023
महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं योजना की गतिविधियों के लिए राज्य स्तरीय गतिविधियां कैलेण्डर जारी किया गया है। कन्या भ्रूण हत्या को रोकनेए बाल लिंग अनुपात में सुधार लानेए लैंगिक समानता व महिला सशक्तिकरण सुनिश्चित करानेए बालिकाओं के असितत्व और संरक्षण को सुनिश्चित कराने तथा बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य के भारत सरकार द्वारा 22 जनवरीए 2015 से बेटी बचाओं.बेटी पढ़ाओं योजना चलाई जा रही है।
निदेशक महिला कल्याण श्रीमती सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि बेटी बचाओ.बेटी पढ़ाओं योजना के उद्देश्य को पूरा करने के लिए प्रदेश में प्रत्येक वर्ष विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। उन्होने बताया कि वर्ष 2023 में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय सोमवार को जनपदों में कन्या जन्मोत्सव मनाया जायेगा। बालिका के जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए समस्त जनपदों के जिला महिला चिकित्सालयोंए सीण्एसण्सीण् ब्लाक कार्यालयों व ऐसे सब.सेंटर जहां पर्याप्त संख्या में प्रसव होते होए में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस आयोजन से स्वंयसेवी संस्थाओध्कॉर्पोंरेट सोशल रिस्पॉस्बिलिटी फंड तथा अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिला कर्मियों को जोड़ा जायेगा।
निदेशक महिला कल्याण ने बताया कि बालिकाओं को जन्म के बारे में अनुकूल वातावरण बनाने और जन्म लेने वाले बच्चों के लिंग अनुपात और जन्म के आंकड़ों की निगरानी हेतु जिले के प्रत्येक जिला अस्पताल सीण्एचण्सीण्ए पीण्एचण्सीए में माह फरवरी के अन्त तक फंक्शनल गुड्डा.गुड़िया बोर्ड की स्थापना की जायेगी। 15 फरवरीए 2023 को जनपद की मेधावी छात्राओंध्स्कूलों को निर्धारित पुरस्कार धनराशि का वितरण किया जायेगा। फरवरी के अन्त में लघु फिल्म का निर्माण या कॉफी टेबल बुक का प्रकाशन किया जायेगा।








