सिल्क एक्स्पों में 3864469.00 रुपये के उत्पादों का विक्रय

लखनऊ 23 जनवरी, 2023
19 जनवरी, 2023 से 23 जनवरी, 2023 तक पर्यटन भवन, गोमती नगर लखनऊ में आयोजित सिल्क एक्स्पों में कर्नाटक, नई दिल्ली, बिहार, उत्तराखण्ड, महराष्ट्र, पश्चिम बंगाल म०प्र० के साथ प्रदेश के जनपद वाराणसी के सिल्क विक्रेताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
सिल्क एक्स्पों में कुल रू 3864469.00 का विक्रय किया गया, जिसमें सर्वाधिक विक्रय करने वाले विक्रेता मे0 बनारसी वीवर्स, मो0 शारिक वाराणसी एवं सिल्क साड़ी डिजाइनिंग में इनोवेटिव साड़ीज कल्याणी शाहा कोलकाता पं0बं० तथा गुणवत्तापूर्ण रेशम वस्त्र में संयुक्त रूप से सादिया साड़ीज अब्दुल गनी मुबारकपुर आजमगढ़ एवं लक्ष्मी सिल्क सोसाइटी कर्नाटक बंगलौर को सुनील कुमार वर्मा, निदेशक (रेशम) द्वारा पुरस्कृत किया गया।
समापन समारोह में सतेन्द्र सिंह एवं एस०पी० सिंह उप निदेशक (रेशम) तथा केन्द्रीय रेशम बोर्ड के अधिकारी के साथ विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहें। सिल्क एक्सपों समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।








