#PWD द्वारा मानव श्रृंखला एवं सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम का आयोजन

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत प्रदेश में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयन्ती के अवसर पर मानव श्रृंखला एवं सड़क सुरक्षा शपथ दिलाये जाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लखनऊ स्थित लोक निर्माण विभाग मुख्यालय (लखनऊ) पर आज मानव श्रृंखला एवं सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्यालय स्थित विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु शपथ भी लिया।

प्रमुख अभियंता विकास एवं विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग संदीप कुमार ने सड़क सुरक्षा के संबंध में कहा कि सड़क सुरक्षा प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है। मुख्यमंत्री निर्देशों के क्रम में पूरे प्रदेश में 05 जनवरी से 04 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके क्रम में सड़क सुरक्षा से सम्बंधित विभागों द्वारा सड़क सुरक्षा से सम्बंधित विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तात्कालिक रूप से आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य कराए जा रहे हैं।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मानव श्रृंखला बनायी गई एवं सड़क सुरक्षा शपथ दिलाये जाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग के समस्त जनपदीय/क्षेत्रिय कार्यालयों में भी आज सड़क सुरक्षा मानव श्रृंखला एवं सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।








