मथुरा में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध- जयवीर सिंह

धार्मिक व सांस्कृतिक नगरी मथुरा में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बुनियादी सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए 21821 लाख रूपये की एक दर्जन परियोजनायें स्वीकृत

भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत 21821 लाख रुपये की 12 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य सरकार अवस्थापना सुविधाओं को और बेहतर करने का निर्णय लिया है। ये परियोजनाएं राज्य सेक्टर एवं तीर्थविकास परिषद के अंतर्गत आती हैं। पर्यटन विभाग मथुरा की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्ता को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न निर्माण कार्य तथा प्रमुख स्थलों के पर्यटन विकास का कार्य करा रही है।

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं में प्राचीन शिव मंदिर फरह मथुरा के पर्यटन विकास के लिए 678.8 लाख रुपये, गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर फसाड इम्प्रूवमेंट-साइनेज के लिए 2099 लाख रुपये, यमुना नदी के घाटों के विकास के लिए 4366 लाख रुपये, तहसील सदर के अन्दर ग्राम जचौंदा में विकास कार्यों के लिए 1833 लाख रुपये तथा वृंदावन परिक्रमा मार्ग के अवशेष भाग एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा आदि के लिए 2201 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।

जयवीर सिंह ने बताया कि पूरन प्रकाश विधायक बलदेव विधानसभा क्षेत्र के प्रस्ताव पर यमुना घाट, अक्रूर घाट, देवरहा बाबा घाट, केसी घाट, माटरोड घाट, जुगलकिशोर घाट पर क्रूज टूरिज्म सर्विस के अंतर्गत वृन्दावन से मथुरा तक तटवर्ती सुविधाओं के विकास कार्य के लिए 673.4 लाख रूपये, वृन्दावन में टूरिस्ट सुविधा के लिए मल्टीलेबल कार पार्किंग का विकास कार्य हेतु 3553 लाख रूपये, इसका प्रस्ताव सांसद हेमामालिनी द्वारा किया गया था। बरसाना स्थित रॉकोली, रोपानी गांव में पहाड़ी पर फेसिंग कार्य के लिए 211.3 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। इसका प्रस्ताव ओम प्रकाश सिंह विधान परिषद सदस्य द्वारा किया गया था।

जयवीर सिंह ने बताया कि मथुरा के सांसद हेमामालिनी के प्रस्ताव पर बरसाना स्थित राधा बिहारी इंटरकालेज टूरिस्ट फैसीलिटेशन संेटर की परियोजना हेतु 1773.4 लाख रूपये, तेजबीर सिंह सांसद सदस्य राज्यसभा व श्रीकांत शर्मा विधायक के प्रस्ताव पर वृन्दावन स्थित टूरिस्ट फैसीलिटेशन सेंटर बिल्डिंग के विस्तार कार्य हेतु 3359 लाख रूपये, तेजवीर सिंह मा0 सांसद सदस्य राज्यभा के प्रस्ताव पर देशी प्रजातियों के वृक्षारोपण हेतु 600 लाख रूपये तथा मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना के अंतर्गत उपाध्यक्ष मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण मथुरा के प्रस्ताव पर वृन्दावन व बरसाना के प्रमुख मार्गों पर लाइटिंग हेतु 476.4 लाख रूपये की स्वीकृत प्रदान की गयी है। इन सभी कार्यों के शासनादेश जारी कर दिये गये हैं।

Related Articles

Back to top button
btnimage