राकेश सिंह उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ अध्यक्ष निर्वाचित

सर्वसम्मति से चुनी गई 29 सदस्यीय कार्यकारिणी
लखनऊ 9 अक्टूबर।
उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के दो दिवसीय 19 वें वार्षिक अधिवेशन के दूसरे दिन प्रथम अंतरिक सत्र आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत करने के उपरान्त नई कार्यकारिणी के गठन के लिए पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया। माधव सभागार निराला नगर में चुनाव अधिकारी की उपस्थिति में 29 पदाधिकारियों के निर्वाचन की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में लखनऊ मुख्यालय के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश सिंह को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।
निर्वाचन अधिकारी रामनिवास सिंह प्रदेश संगठन मंत्री भारतीय मजदूर सभा और कैलाश मालिक राष्टीय संगठन मंत्री ने निर्वाचित पदाधिकारियो की घोषणा करते हुए बताया कि अध्यक्ष राकेश सिंह, चतर सिंह कार्यकारी अध्यक्ष, अरूण भानू तिवारीदेवी पाटन,संजय मौतेला सहारनपुर,अशोक भदौरिया इटावा,राहु वाजपेयी कानुपर और अखिलेन्द्र त्रिपाठी वाराणसी उपाध्यक्ष ,सत्यनारायण यादव प्रयागराज महामंत्री चुने गए।
इसके अलावा रमेश वर्मा बांदा, ज्योति मिश्रा झांसी, नवनीत वर्मा सीतापुर, मगरूर मियॉ मुरादाबाद और जय प्रकाश शुक्ला मथुरा को प्रदेश मंत्री निर्वाचित हुए।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि राजीव त्यागी मेरठ संगठनमंत्री, प्रवेश कुमार सिंह आजमगढ़ सह संगठनमंत्री, राधेश्याम वर्मा लखनऊ कार्यालय मंत्री, दिनेश श्रीवास्तव लखनऊ कोषाध्यक्ष चुने गए। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य में ममता तिवारी, भावना यादव, नीरज कुमार, विनोद कुमार शर्मा, आशाराम कुशवाहा, मनोज वर्मा, कौशल, श्रीमती रोली कटियार, रविन्द्र चौधरी और ब्रजेन्द्र सिंह निर्वाचित हुए।
मीडिया प्रभारी रजनीश मिश्रा तथा मो. नसीम को प्रदेश संविदा प्रभारी चुना गया। निर्वाचन के उपरान्त निर्वाचित पदाधिकारियो को शपथ दिलाई गई। निर्वाचन के उपरान्त प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि उनके कार्यकाल में उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारियों की लम्बित मांगों संविदा कार्मिकों को साल में दो बार महंगाई भत्ता देने, संविदा कार्मिकों के नियमितीकरण, डग्गामार वाहनों से निजात के विकल्प, आगामी पॉच वर्षों में 20 हजार नई बसों के संचालन, परिवहन निगम को पुनः राष्ट्रीय रोडवेज कराने जैसी मांगों का निस्तारण कराना प्राथमिकता में होगा।








