उत्तर प्रदेश प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक के प्रिया कांत पांडे अध्यक्ष और द्वारकाधीश उपाध्याय मंत्री बनें

अयोध्या बीकापुर।
खंड शिक्षा कार्यालय परिसर में उत्तर प्रदेश प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ संबंध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी/अधिवेशन संपन्न हो गया। इसमें ब्लॉक की नई कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव में प्रिया कांत पांडे को अध्यक्ष, द्वारकाधीश उपाध्याय को मंत्री, कोषा अध्यक्ष पद पर गुलाबचंद चुना गया।

जिसमें जिले के पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुई शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी/ अधिवेशन में शिक्षा और शिक्षकों की बेहतरी को लेकर चर्चा हुई। साथ ही ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। सभी पदों पर निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ।

अध्यक्ष पर प्रिया कांत पांडे, मंत्री द्वारकाधीश उपाध्याय , कोषाध्यक्ष गुलाबचंद निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव के दौरान चुनाव पर्यवेक्षक उमा प्रसाद यादव चुनाव अधिकारी विकास सिंह रंजीत यादव उपस्थित रहे.

मुख्य अतिथि विश्वनाथ सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, संजय सिंह प्रेम कुमार वर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में मुख्य अतिथि विश्वनाथ सिंह प्रदेशीय उपाध्यक्ष ने कहा कि विकास के लिए संसाधनों की उपलब्धता होना एवं उनकी पहुंच छात्रों तक होना बहुत जरूरी है। सीखना एक सतत प्रक्रिया है। अध्यापक होने पर भी हमें सीखने की आवश्यकता है। अध्यापक को यदि छात्रों का रोल मॉडल बनना है तो उसके लिए उसका अपना एक प्रभामंडल होना चाहिए।

प्रेम कुमार वर्मा ने शिक्षा की गुणवत्ता पर बल देते हुए छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास करने पर जोर दिया।

Related Articles

Back to top button
btnimage