प्रधानों ने उठाया ग्राम पंचायतों में धन की कमी का मुद्दा: डॉ अखिलेश सिंह

प्रधान संगठन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ अखिलेश सिंह ने कहा है कि प्रधानों की हर स्तर की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। स्थानीय समस्याओं को लेकर प्रशासन के साथ बैठक की जाएगी और मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को पूरा कराए जाने के लिए शासन तथा सरकार के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा।
यह उद्गार उन्होंने प्रधानों की एक बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। गोसाईगंज विकास खंड सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रधानों को कई अधिकार दिए हैंl सुविधाओं में भी वृद्धि भी की गयी हैl कुछ घोषणाएं लागू होने से रह गयी हैं, जिन्हें अमल में लाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं.
उन्होंने कहा है कि प्रधानों की  स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन के साथ बैठक की जाएगीl नीतिगत मामलों को शासन तथा सरकार के सामने लाकर  निराकरण कराया जाएगाl
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र चौहान, जिला उपाध्यक्ष ललित यादव, गोसाईगंज के ब्लॉक अध्यक्ष तथा जिला सचिव जितेंद्र कुमार ने ग्राम पंचायतों की समस्याओं पर चर्चा की.
प्रधानों ने पशु आश्रय स्थलों के संचालन में आने वाली कठिनाइयों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. ग्राम पंचायतों के अनुदान में कमी का मामला भी प्रमुखता से उठाया गया. संगठन ने निर्णय लिया है कि इन सब मामलों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी के साथ जल्द एक बैठक की जाएगी. सदरपुर करोरा के प्रधान मनीष पटेल काका को गोसाईगंज ब्लॉक के प्रधान संगठन का प्रभारी मनोनीत किया गया l इस अवसर पर प्रधानों ने अपने पदाधिकारियों को सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button
btnimage