परिवहन मंत्री ने यात्रियों से परिवहन निगम की बसों में सुधार हेतु सुझाव मांगे

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दया शंकर सिंह अवध डिपो से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में बैठकर लखनऊ से बलिया तक सफर किया एवं बस यात्रियों से उनका हालचाल जाना औऱ निगम द्वारा दी जाने वाली परिवहन सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

दयाशंकर सिंह ने कहा कि परिवहन विभाग नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में लोगों को एक बेहतर परिवहन सुविधाएं और आरामदायक एवं सुविधाजनक परिवहन सेवाएं उपलब्ध करायी जा रही है, इस दिशा में यात्रियों से सुधार हेतु सुझाव भी मांगे।

दया शंकर सिंह ने कहा कि प्रत्येक नागारिक का समय महत्वपूर्ण है, यात्री निर्धारित समय व सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा कर अपने गंतव्य स्थान तक पहुॅचे। उन्होने बसों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिये।

Related Articles

Back to top button
btnimage