नगर आयुक्त निकले खुले एवं सड़क पर सोने वाले व्यक्तियों को आश्रय गृह तक पहुँचाने

लखनऊ 8 दिसंबर 2022

लखनऊ जनपद में बढ़ती हुई शीतलहर एवं ठण्ड को दृष्टिगत रखते हुये खुले एवं सड़क के किनारे सोने वाले दिहाड़ी मजूदरों एवं निराश्रित एवं बेघर व्यक्तियों को नगर निगम लखनऊ द्वारा संचालित आश्रय गृहों में लाने के लिये रात्रि भ्रमण आज दिनांक 08.12.2022 को इन्द्रजीत सिंह, नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ के नेतृत्व एवं निर्देशन में किया गया।

लखनऊ नगरीय क्षेत्रो जैसे-डालीगंज बालू अड्डा हजरतगंज, गोमती नगर के मिठाई वाला चौराह, पॉलीटेक्निक चौराह, निशातगंज चौराह आई०टी० चौराह एवं हनुमान सेतु आदि स्थलों पर रात्रि भ्रमण किया गया जिसमें खुले एवं सड़क पर सो रहे व्यक्तियों को ठण्ड से बचाने के लिये आश्रय गृह में सोने के लिये प्रेरित किया गया एवं इस अभियान के अन्तर्गत खुले में सो रहे व्यक्तियों को नजदीकी आश्रय गृहों तक पहुँचाया गया।

इस रात्रि भ्रमण अभियान में जिला नगरीय अभिकरण (डूडा) लखनऊ के सुधीर कुमार सिंह, परियोजना अधिकारी शहर के सम्मानित समाजसेवी लोग तथा विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं जैसे उम्मीद संस्था, विज्ञान फाउण्डेशन, एक्शन प्वाइंट एवं उद्देश्य फाउण्डेशन द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। नगर आयुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि रात्रि भ्रमण अभियान निरन्तर सुचारू रूप से चलता रहेगा ताकि रात्रि में कोई भी व्यक्ति खुले में न सोये बल्कि आश्रय गृह में सोये नगर आयुक्त महोदय द्वारा लखनऊ शहर के लोगों से अपील की गयी खुले एवं सड़क पर सो रहे व्यक्तियों को नजदीकी आश्रय गृहो ( रैन बसेरा में पहुंचाने में मदद करें।

नगर आयुक्त द्वारा बताया कि लखनऊ शहर के नगर निगम लखनऊ के जोनल कार्यालय में कपड़ा बैंक बनाया गया है जिसमें जो लोग स्वेच्छा से गर्म कपड़े देना चाहते है उन लोगो द्वारा नगर निगम लखनऊ के जोनल कार्यायल / नगर निगम लखनऊ द्वारा संचालित आश्रय गृहों में कपडे दे सकते है।

नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि जल्द ही नगर निगम लखनऊ एवं जिला प्रशासन के सहयोग से कम्यूनिटी किचन जियामऊ आश्रय गृह में बनाया जा रहा है। जिससे कि आश्रय गृह में रहने वाले निराश्रित लोगो को भोजन प्रदान किया जा सके। अत नगर आयुक्त महोदय द्वारा इस समाजिक कार्य के लिये राशन और ईंधन का सहयोग करने की अपील की गयी।

Related Articles

Back to top button
btnimage