मंत्री स्वाति सिंह का कट सकता है टिकट, देवेंद्र तिवारी होंगे सरोजनीनगर से बीजेपी प्रत्याशी

आगमी विधान सभा चुनाव 2022 को लेकर सभी राजनैतिक दल जोर शोर से अपना अपना प्रचार प्रसार कर रहर हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा से है जोकि मौजूदा विधायक और मंत्री के लिए खतरे की घण्टी हो सकती है।

सूत्रों के हवाले से लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा से भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी उर्फ रिंकू को बीजेपी अपना प्रत्याशी बना सकती है।

भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी काफी समय से दिल्ली में बीजेपी के बड़े नेताओं के सम्पर्क में है। साथ ही उन्होंने गौशाला/गौवंश संरक्षण को लेकर सरकार से लगातार कोशिश कर रहे हैं और सरकार ने भी उनकी इस मुहिम हो सफल बनाया है।

भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी की पहचान किसानों और गौशाला के मुद्दे पर मुहिम से बनी है। साथ ही देवेंद्र तिवारी की ब्राह्मण वोट बैंक में गहरी पैठ भी है।

क्या कहते हैं भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी: भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी का खुद कहना है कि भाजपा इस बार उनको लखनऊ की सरोजनीनगर से अपना प्रत्याशी घोषित करेंगी और जनता के बीच मजबूत प्रतिनिधि विजय होकर विधानसभा का विकास करेंगे।

Related Articles

Back to top button
btnimage