मंत्री सतीश महाना ने सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया

लखनऊ (07 अगस्त, 2019)। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने पूर्व विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।एक शोक संदेश में सतीश महाना ने कहा है कि सुषमा स्वराज एक बेहद मिलनसार एवं लोकप्रिय जनप्रतिनिधि और बहुमुखी प्रतिभा की धनी नेता थीं। इसके साथ ही उन्होंने केन्द्रीय विदेश मंत्री के रूप में पूरी दुनिया में अपनी प्रतिभा तथा क्षमता का लोहा मनवाया। उनके निधन से राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा हरियाणा से शुरू की थी और दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में सफलतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन किया है।
उद्योग मंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति एवं संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।

उद्योग मंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति एवं संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।








