कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया

लखनऊ (07 अगस्त, 2019)। कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।कृषि मंत्री ने कहा है कि सुषमा स्वराज एक लोकप्रिय जन प्रतिनिधि, प्रखर वक्ता और संसदीय मामलों की विशेषज्ञ थीं। सुषमा स्वराज ने अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में देश व समाज की सेवा करके एक आदर्श प्रस्तुत किया। वास्तव में वह भारतीय नारी की प्रतिमूर्ति थीं। कृषि मंत्री ने कहा कि विदेश मंत्री रहते हुए उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ एवं अन्य मंचों पर भारत का मजबूती से पक्ष रखकर एक सफल एवं कुशल विदेश मंत्री के रूप में ख्याति अर्जित की।
कृषि मंत्री ने कहा कि उनके निधन से राजनैतिक एवं समाजिक जीवन की अपूर्णीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा के शांति की कामना की है।