मंत्री मोहसिन रज़ा ने अपने कार्यालय में लोगों की समस्यायें सुनी

लखनऊ (25 जून, 2019)।
प्रदेश के मुस्लिम वक्फ एवं हज और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री मोहसिन रज़ा ने अपने कार्यालय कक्ष में 93 लोगों की समस्यायें सुनी और उनके प्रार्थना पत्रों पर दूरभाष और पत्र के माध्यम से निराकरण सुनिश्चित कराया। इनमें लखनऊ से 27, मेरठ से 08, उन्नाव से 06, प्रयागराज से 05, हरदोई से 06, अमेठी से 16, फैजाबाद से 05, मिर्जापुर से 04, मैनपुरी से 03, कानपुर से 03, मुजफ्फरनगर से 02, बहराइच से 02, बाराबंकी से 01, बिजनौर से 01, बदायूँ से 01, महोबा से 01, सीतापुर से 01 तथा सम्भल से एक याची शामिल थे। इसके अतिरिक्त राज्यमंत्री ने कल 24 जून को विभिन्न जनपदों से आये 19 लोगों की भिन्न-भिन्न समस्याओं का निराकरण भी कराया।

उल्लेखनीय है कि राज्यमंत्री मोहसिन रज़ा के कार्यालय कक्ष में प्रत्येक मंगलवार को जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लोग अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना लेकर आते हैं। राज्यमंत्री द्वारा उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु पूर्ण प्रयास कर उनका समाधान किया जाता है।

Related Articles

Back to top button
btnimage