मंत्री आशुतोष टंडन ने घर-घर सम्पर्क कर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बतायी

यूपी सीएम न्यूज़।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार द्वारा विगत 4 वर्षो में किये गये कार्यो और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के कार्यक्रम के अन्तर्गत नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने गोमती नगर के विवेक खण्ड में एल.डी.ए. शापिंग काम्पलेक्स सहित क्षेत्र में कार्यकताओं के साथ घर-घर सम्पर्क कर प्रदेश सरकार की प्रमुख उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया तथा सरकार की उल्लेखनीय उपलब्धियों का पत्रक प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर वार्ड के क्षेत्रीय महामंत्री त्रयम्बक तिवारी, पार्षद संजय राठौर, नामित पार्षद के.के. जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र राय, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मधु चौधरी, वी.के. मिश्रा, संजुला मारवा, लता सिंह, आलोक मिश्र, वी.जी. पालीवाल, नरेन्द्र आहूजा, संदीप कुमार मुखर्जी, रामसरन तिवारी, रिशीपाल सिंह, संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage