पश्चिम बंगाल के चुनावी मझधार में हिचकोले खा रही ममता की सियासी नाव : योगी

बंगाल।
पश्चिम बंगाल के चुनावी मझधार में हिचकोले खा रही #ममता की सियासी नाव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को जबरदस्त झटका दिया। योगी आदित्यनाथ ने ममता के निर्वाचन क्षेत्र नंदी ग्राम समेत मेदिनीपुर और चंद्रकोना में गुरुवार को तीन बड़ी रैलियां कीं। रैलियों में जुटे समर्थकों की जबरदस्त भीड़ के बीच उन्होंने कहा कि दो मई के बाद #टीएमसी के गुंडों को ढूंढ़ कर निकालेंगे और सजा देंगे।

अपने खास अंदाज में टीएमसी और ममता पर हमला कर रहे योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय संस्कृति की पहचान इस भगवा कपड़े से दीदी घबरा रही हैं। उन्होंने टीएमसी की सरकार पर तूफान पीड़ितों की मदद के लिए केंद्र सरकार द्वारा भेजा गया पैसा हड़प जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि टीएमसी के तोलेबाज केंद्र से भेजा गया गरीबों, पीड़ितों का पैसा भी खा गए। उन्होंने रैली के मंच से कहा कि ममता दीदी को भगवान श्रीराम से भी चिढ़ है। वो जय श्री राम का नारा नहीं लगने देती हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की धरती से मैं रामकृष्ण परमहंस की इस धरती पर आया हूं।

भीड़ से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपको ममता बनर्जी से दस वर्षों का हिसाब मांगना चाहिए। उनसे पूछना चाहिए कि उत्तर प्रदेश में जब दुर्गापूजा हो सकती है, तो बंगाल में क्यों नहीं हो सकती। आज के दस साल पहले नन्दीग्राम में कम्युनिस्टों ने कितनी बर्बरता की थी, आज मैं उन शहीदों के परिवारों से मिला, दीदी को उन शहीदों की कोई चिंता नहीं, जबकि उन्हीं से उनको सत्ता मिली है।

#नंदीग्राम की जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बंगाल की धरती, कभी भक्तिकाल में आवाज बनी थी, कभी आजादी की लड़ाई में साक्षी बनी थी, कभी कश्मीर के निर्माण की गवाह बनी थी, आज उसी बंगाल के निर्माण के लिए सुवेन्दु अधिकारी ने बीड़ा उठाया है।

#बंगाल के गौरवपूर्ण इतिहास की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भीड़ से कहा याद करिये इसी बंगाल की धरती से सुभाष चन्द्र बोस ने आजादी का बिगुल फूंका था और कहा था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा। इसी बंगाल से सांस्कृतिक राष्ट्रवाद देने वाले स्वामी विवेकानंद ने कहा था गर्व से कहो हम हिन्दू हैं। इसी धरती से नोबेल पुरस्कार पाने वाले गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर आते हैं। बंगाल राष्ट्रगान जन गण मन की धरती है। मैं इस धरती को कोटि-कोटि प्रणाम करता हूं। योगी आदित्यनाथ जी ने कहा भाजपा को मौका दीजिये, घुसपैठ नहीं होने देंगे। जो लोग दुर्गापूजा व सरस्वती पूजा पर रोक लगाते हैं वो कहीं नहीं टिक पाएंगे। आज तो जय श्रीराम का नारा हर जवान, हर बुजुर्ग, हर महिला बहन के मुंह से निकल रहा है। राम तो सबके हैं लेकिन दीदी को राम के नाम से चिढ़ है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा बंगाल कभी समृद्ध माना जाता था। लेकिन कभी कांग्रेस ने, कभी कम्युनिस्टों ने और अब टीएमसी ने इसके संसाधनों को लूट कर बर्बाद कर दिया।

8 दिन पहले मारे गए भाजपा के कार्यकर्ता को याद करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब ज्यादा दिन नहीं बचा है। दो मई के बाद टीएमसी के गुंडों को ढूंढ कर निकालेंगे और सजा देंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 40 लाख आवास दिए गए। 06 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना में 05 लाख रुपये बीमा कवर मिला। 02 करोड़ 42 लाख किसान परिवारों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिली। ये बंगाल में क्यों नही मिला? क्योंकि बंगाल में दीदी विकास ही नहीं चाहतीं। दीदी तो भाई भतीजावाद चाहती हैं। इसी बंगाल की धरती के नायक श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने नारा दिया था एक देश दो विधान, दो निशान नहीं चलेगा। उनके सपने को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने साकार किया है। पाकिस्तान कभी भारत मे घुसपैठ और आतंकवाद फैलाता था, लेकिन अब…भारत की सेना पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करती है तो पाकिस्तान की घिग्घी बंध जाती है। याद करिये दो वर्ष पहले इसी बंगाल में पंचायत चुनाव में कितना खून खराबा हुआ था। ममता दीदी ने नामांकन और वोट तक नहीं देने दिए थे।

Related Articles

Back to top button
btnimage