एकल ग्राम संगठन लखनऊ महानगर के पदाधिकारियों के साथ लखनऊ पूरब भाग की बैठक संपन्न

8 अप्रैल 2024 को बजरंगी शाखा मंदिर प्रांगण सरजू अपार्टमेंट के सामने गोमतीनगर एक्सटेंशन लखनऊ में एकल ग्राम संगठन लखनऊ महानगर के पदाधिकारियों के साथ लखनऊ पूरब भाग की बैठक संपन्न हुई।
लखनऊ महानगर के पदाधिकारियों के द्वारा परिचय बैठक एवम् भगवा यात्रा की पूरब भाग की बैठक संपन्न हुई।
जिसमें एकल ग्राम संगठन राष्ट्रिय संगठन मंत्री माधवेंद्र, एकल ग्राम संगठन लखनऊ महानगर अध्यक्ष अनुराग गोयल, लखनऊ महानगर उपाध्यक्ष गरिमा प्रकाश, लखनऊ महानगर उपाध्यक्ष तनय श्रीवास्तव, लखनऊ महानगर मीडिया प्रभारी दीपिका चतुर्वेदी, अवध प्रांत सचिव पूनम तिवारी, एकल ग्राम संगठन लखनऊ पूरब भाग सचिव रचना गुप्ता, एकल ग्राम संगठन गोमतीनगर बिंदु अध्यक्ष सुनीता, एकल ग्राम संगठन लखनऊ महानगर सदस्य श्रिचा, श्रेखा, पायल, एकल ग्राम संगठन पूरब भाग सदस्य संदीप शुक्ला, अखिलेश गुप्ता, राम, किरण प्रधान, अशोक ओझा, तारा चंद्र, करन सिंह, बाज बहादुर, सुधांशु द्विवेदी, कृष्णावती आदि लोग उपस्थित रहे।
इस सफल आयोजन करने के लिए गरिमा प्रकाश, उपाध्यक्ष एकल ग्राम संगठन एवम् रचना गुप्ता, सचिव एकल ग्राम संगठन लखनऊ पूरब भाग को बहुत बहुत आभार व्यक्त किया।