लखनऊ नगर आयुक्त ने नए सहायक नगर आयुक्तों के साथ की विभागीय समीक्षा बैठक

लखनऊ नगर निगम में हाल ही में नियुक्त सहायक नगर आयुक्तों के साथ नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बुधवार को एक अहम विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक का उद्देश्य नव नियुक्त अधिकारियों को आवंटित विभागों की कार्यप्रणाली को मजबूत करना एवं जिम्मेदारियों की स्पष्ट दिशा देना था। बैठक में अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह भी उपस्थित रहीं।

बैठक में तीनों सहायक नगर आयुक्तों को सौंपे गए विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई:

🔹 संपत्ति विभाग:
सहायक नगर आयुक्त  रामेश्वर प्रसाद के साथ संपत्ति कर वसूली, लीज नवीनीकरण एवं अनाधिकृत कब्जों की मॉनिटरिंग पर विशेष चर्चा हुई। नगर आयुक्त ने कर संग्रहण प्रणाली को चुस्त-दुरुस्त करने और कब्जों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।

🔹 जन शिकायत और उद्यान विभाग:
 विकास सिंह के साथ IGRS/ PGRS, 311 ऐप, DCCC, वार रूम, समिति विभाग, अधिष्ठान एवं उद्यान विभाग की समीक्षा की गई। गौरव कुमार ने जनता की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण और हरित क्षेत्र बढ़ाने पर विशेष बल दिया।

🔹 प्रवर्तन, फेरी नीति और ट्रैफिक प्रबंधन:
 विनीत कुमार सिंह से प्रवर्तन, ETF, वेंडिंग जोन, पार्किंग एवं प्रचार-प्रसार से जुड़े कार्यों पर चर्चा की गई। नगर आयुक्त ने यातायात दबाव, अतिक्रमण नियंत्रण और वेंडिंग जोन में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही नागरिकों को जागरूक करने हेतु प्रचार विभाग की भूमिका को भी सशक्त करने पर बल दिया।

🔸 बैठक के अंत में नगर आयुक्त ने सभी सहायक नगर आयुक्तों को अपने-अपने विभागों में टीम भावना, जन संवाद और शासन की प्राथमिकताओं को समयबद्ध रूप से लागू करने की अपेक्षा जताई।

Related Articles

Back to top button
btnimage