लखनऊ विकास प्राधिकरण ने जानकीपुरम में अवैध प्लाटिंग/रो-हाउसेस किया ध्वस्त

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा शहर में अनाधिकृत निर्माणों/अवैध प्लाटिंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को जानकीपुरम में अवैध प्लाटिंग/रो-हाउसेस पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई।

प्रवर्तन जोन-5 के जोनल अधिकारी श्रद्धा चैधरी ने बताया कि पंकज गुप्ता व अन्य द्वारा जानकीपुरम स्थित ग्राम-रसूलपुर, शुक्ला चैराहा, नहर रोड पर लगभग तीस हजार वर्गफुट क्षेत्रफल में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये अनाधिकृत रूप से भूखण्डों का सृजन करके निर्माण/विकास कार्य कराया जा रहा था। जिसके विरूद्ध विहित न्यायालय में वाद संख्या 12/2020 योजित किया गया था। विहित न्यायालय द्वारा इस अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किये जाने के आदेश दिये गये थे।

उक्त आदेशों के अनुपालन में आज इंजीनियर राजीव कुमार श्रीवास्तव व सुशील कुमार वर्मा द्वारा प्राधिकरण पुलिस बल, पीएसी बल व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से प्रश्नगत स्थल ध्वस्त किया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage