मण्डलायुक्त ने ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम, नक्शा/मैप के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की

लखनऊ 20 अक्टूबर 2022

मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब ने लखनऊ विकास प्राधिकरण स्थिति सभाकक्ष में ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम, नक्शा/मैप के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के दैरान मण्डलायुक्त ने सम्बन्धित अधिकारी से जानकारी लिया कि नक्शा पास करने के लिए कितने आवेदन आए हैं कितनों का नक्शा पास हो गया कितने लंबित हैं इसके संबंध में सम्बन्धित अधिकारी ने बताया कि 6411 के सापेक्ष 4144 का नक्शा पास कर दिया गया है, 634 नक्शा अपूर्ण होने के कारण निरस्त कर दिये गये है और बचे हुए नक्शे का कार्य पूर्ण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बचे हुए नक्शे की अनुमति का कार्य समय से पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाये।

मण्डलायुक्त ने कहा कि नक्शा पास करने वाले अधिकारी/कर्मचारी की जवाबदेही भी तय की जाये तथा जिससे कार्य के प्रति पारदर्शिता रहे। उन्होंने सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि आवेदक द्वारा मानचित्र स्वीकृति किये जाने हेतु जो नक्शा लखनऊ विकास प्राधिकरण में सम्मिलित किया है वह मानक के अनुरूप है या नही यह भी सुनिश्चित कराते रहे।

इस अवसर पर लखनऊ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष इंद्र मणि त्रिपाठी, लखनऊ विकास प्राधिकरण सचिव पवन गंगवार, सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage