लखनऊ के 1090 चौराहा पर नशामुक्त दीपोत्सव का आयोजन, सांसद कौशल किशोर ने जलाया दीप

लखनऊ।
आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव के तहत रविवार को छोटी दिवाली के अवसर पर “नशामुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल का” के तहत आज छोटी दिवाली पर नशे के अंधेरे के खिलाफ 75 लोग अलग अलग जगहों से और 75 लोग लखनऊ के 1090 चौराहा में इक्ट्ठा हुए और एक एक दिया नशे के अंधेरे के खिलाफ जलाया।

इस अवसर पर 1090 चौराहा पर रंगोली से हिन्दुस्तानियों नशा छोड़ो और भारत का नक्शा भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति ठाकुर नेहा सिंह व भाजपा नेत्री डा. प्रियंका मौर्य ने बनाया। यह रंगोली केसरिया, सफेद और हरे रंग से बनाई गई जिसमे हिन्दुस्तानियों – नशा – छोड़ो तीनों रंगो से मिलाकर तिरंगा की झलक दे रहा था। उपस्थित सभी लोगो ने एक एक दीप जलाकर नशे के अंधकार को मिटाने का संकल्प लिया।

इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कई जनपदों से लोग आए लोकसभा प्रतिनिधि प्रवीण अवस्थी, भाजपा अनुसूचित मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विकास किशोर, भाजपा नेत्री डा. प्रियंका रावत, प्रदेश कार्यसमिति भाजपा ठाकुर नेहा सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रजापति, पूर्व जिला उपाध्यक्ष के के अवस्थी, सिद्धार्थ पांडे डंपी, मेरे मीडिया प्रभारी दिनेश सिंह, चेयरमैन निखिल मिश्रा उर्फ टोंटी महाराज, भाजपा युवा मोर्चा से अमन सिंह चौहान, फिल्म निर्माता पंकज चौहान, फतेहपुर से जिला प्रभारी अंशु सिंह, उन्नाव से ब्राम्हण युवजन सभा से विकास तिवारी, मेरे सहयोगी ज्ञानचंद ज्ञानी, फतेहपुर से अमन सिंह, हमीरपुर से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता उज्ज्वल त्रिपाठी, लखीमपुर से पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा अनुसूचित मोर्चा निर्मलजीत राज, प्रवीण तिवारी बाबा, भाजपा नेता मजहर अब्बास, नूर हसन, जिला उपाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा रॉबिन सिंह, पूर्व पार्षद सौरभ सिंह मोनू, पूर्व पार्षद दिनेश यादव, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र रावत, सतीश रावत, सतीश शुक्ला, भाजपा अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष सूरज रावत, ज्ञानेश पांडे, बाराबंकी से अतुल पाल, सीतापुर से अमित कुमार, रायबरेली से सुधाकर त्रिपाठी, प्रयागराज से राघवेंद्र सिंह चौहान, उन्नाव से अनुज ठाकुर व शुभम रावत मोनू सहित सभी लोग अपनी टीम के साथ आकर नशामुक्त दीपोत्सव में सम्मिलित हुए।

इस दीपोत्सव में हिंदू लोगो के साथ मुस्लिम समाज और सिख समाज के लोगो ने भी दीप जलाए और भारत माता की जय, वंदे मातरम, हिन्दुस्तानियों नशा छोड़ो, जन जन का यह संदेश नशामुक्त हो अपना देश और नशामुक्त के नारे 1090 चौराहा पर गूंजते रहे।
“हिंदुस्तानियों नशा छोड़ो” की मुहिम में सभी लोग शामिल होकर देश को नशे से बचाओ।
“एक दिया इस दिवाली नशे के अंधेरे के खिलाफ जलाओ”








