एलडीए जोन 3: काकोरी में अवैध कालोनी पर चला बुलडोजर, अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा शहर में अवैध निर्माण/प्लाटिंग के खिलाफ कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में गुरूवार को काकोरी क्षेत्र में लगभग पांच बीघा क्षेत्रफल में की जा रही एक अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि प्रमोद कुमार व अन्य द्वारा काकोरी के मौदा में ग्राम-डिगिया में लगभग 05 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से प्लाटिंग का कार्य करते हुए कालोनी विकसित की जा रही थी। प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना की जा रही इस अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किये गये थे।

उक्त आदेश के अनुपालन में आज सहायक अभियंता वाई0पी0 सिंह के नेतृत्व में अवर अभियंता भरत पाण्डेय, भानु प्रताप वर्मा व प्रमोद कुमार पाण्डेय द्वारा प्राधिकरण पुलिस व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करायी गयी। इस दौरान स्थल पर विकसित सड़कें, नाली, बाउन्ड्रीवॉल, खम्भे आदि को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया.

Related Articles

Back to top button
btnimage