एलडीए जोन 2 : अभियंता विपिन बिहारी राय ने ट्रांसपोर्ट नगर को अवैध निर्माणों ने पाट डाला

लखनऊ विकास प्राधिकरण के अफसर और जोनल आज कल लखनऊ में चल रही कोचिंग को सील करने में व्यस्त हैं तो प्रवर्तन जोन 2 में तैनात अभियंता विपिन बिहारी राय ट्रांसपोर्ट नगर की गली गली में अवैध निर्माणों को बनवाने में मस्त हैं, अभियंता विपिन बिहारी राय ने अवैध निर्माणकर्ताओं को खुला संरक्षण दे रखा है जिसके कारण ट्रांसपोर्ट नगर में अभियंता की मिलीभगत से बड़े-बड़े अवैध वेयरहाउस भी बन रहे हैं..

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अवैध निर्माण से मोटा नजराना एलडीए के स्थानीय अभियंता को पहुँच रहा है जिसके चलते अवैध निर्माणों को अभियंता का खुला संरक्षण प्राप्त है..

बिना मानचित्र स्वीकृत और बिना लेवी शुल्क जमा किए अवैध निर्माण अभियंता विपिन बिहारी राय के संरक्षण में धड़ल्ले से हो रहे हैं….अभियंता बिपिन बिहारी राय खुद को एक बड़े नेता का करीबी बता कर ट्रांसपोर्ट नगर में अवैध निर्माण कराकर कर इन अवैध निर्माणों से मोटा नजराना ले रहा है….
अगर बात करें एलडीए में उच्च स्तर पर बैठे अफसर की तो वो भी कार्यवाही के नाम पर चुप्पी साध लेते हैं..








