#LDA ने अभियंत्रण जोन-1 में 6000 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध झोपड़ियों के अतिक्रमण को खाली कराया

लखनऊ।
लखनऊ विकास प्राधिकरण के अभियंत्रण जोन-1 में गोमती नगर के अन्तर्गत प्राधिकरण की A स्वामित्व की व्यवसायिक भूखण्ड संख्या: सीपी – 4/6 लगभग क्षेत्रफल 6000 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध झोपड़ियों के अतिक्रमण को आंशिक विरोध के दौरान अभियन्त्रण जोन-1 के अधिशासी अभियन्ता के0के0 बंसला, सहायक अभियन्ता आलोक कुमार सिंह, अवर अभियन्ता एस०के० भाटी एवं प्राधिकरण स्टाफ द्वारा थाना गोमती नगर विस्तार की पुलिस बल के सहयोग से आज 20 दिसंबर 2022 को खाली कराया गया।









