LDA: अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्यवाही जारी, 3 मंजिला आलीशान भवन ध्वस्त

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी द्वारा लखनऊ शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही जारी रखने के निर्देशों के तहत आज की गई कार्यवाही के विषय में प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी/विहित प्राधिकारी अमित राठौर ने बताया कि जगत नारायण सिंह, प्रिंस तथा अन्य द्वारा भूखण्ड संख्या 8, देवराजी विहार, सरायशेख, सतरिख रोड, चिनहट, लखनऊ में बगैर नक्शा पास कराये अवैध रूप से 3 मंजिला आलीशान भवन का निर्माण करा लिया गया था।

 

अवैध निर्माण के खिलाफ विहित न्यायालय में वाद संख्या 382/2021 योजित किया गया था। अवैध रूप से निर्मित भवन को विहित न्यायालय द्वारा ध्वस्त किये जाना का आदेश पारित किया गया था। आदेशों के अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए अवर अभियंता सुभाष शर्मा, इम्तियाज अहमद और सुरेन्द्र द्विवेदी द्वारा क्षेत्र की पुलिस बल व प्राधिकरण पुलिस बल के सहयोग से ध्वस्त किया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage