LDA News: सआदतगंज में अवैध निर्माणों के खिलाफ चला #LDA का बुलडोजर

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी द्वारा लखनऊ शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही जारी रखने के निर्देशों के तहत आज की गई कार्यवाही के विषय में प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी/विहित प्राधिकारी कमल जीत सिंह ने बताया कि वसीम अहमद तथा मोहसिन अहमद पुत्रगण शमीम अहमद द्वारा भूखण्ड संख्या 429/556, गुलाब नगर, मुअज्जम नगर, कैम्पवेल रोड, सआदतगंज, लखनऊ पर अवैध रूप से 75 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना सेटबैक छोड़े भवन का निर्माण किये जाने पर सील करा दिया गया और इस अवैध निर्माण के खिलाफ विहित न्यायालय में वाद संख्या 145/2021 योजित किया गया। वाद में पक्ष द्वारा निर्माण के सम्बन्ध में कोई अनुमति/स्वामित्व प्रमाण-पत्र एवं प्राधिकरण से स्वीकृत मानचित्र न प्रस्तुत किये जाने पर अवैध रूप से किये जा रहे निर्माण को विहित न्यायालय द्वारा ध्वस्त किये जाने का आदेश पारित किया गया था।
2- रूखसाना द्वारा भूखण्ड संख्या 429/938, गुलाब नगर, मुअज्जम नगर, कैम्पवेल रोड, सआदतगंज, लखनऊ पर अवैध रूप से प्राधिकरण से बगैर नक्शा पास कराये किये गये निर्माण के खिलाफ विहित न्यायालय में वाद संख्या 144/2021 योजित किया गया था। वाद में पक्ष द्वारा निर्माण के सम्बन्ध में कोई स्वीकृत मानचित्र/साक्ष्य न प्रस्तुत किये जाने पर अवैध रूप से निर्मित निर्माण को विहित न्यायालय द्वारा ध्वस्त किये जाने के आदेश दिये गये थे।
उपरोक्त के ध्वस्तीकरण आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने हेतु प्राधिकरण के अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा, अरूण कुमार सिंह की उपस्थिति में प्रवर्तन जोन-7 के प्रभारी कमल जीत सिंह के नेतृत्व में सहायक अभियंता राजेश तोमर व संजय जिंदल एवं अवर अभियंता संजय गुप्ता, भानु प्रकाश वर्मा, उदयवीर सिंह, अंशु गर्ग, मोहन यादव रवीन्द्र श्रीवास्तव, ब्रिजेन्द्र सिंह व जितेन्द्र कुमार द्वारा क्षेत्र की पुलिस बल व प्राधिकरण पुलिस बल के सहयोग से किया गया। उपरोक्त दोनों भवनों से प्राप्त हुए सामानों की सूची बनाकर सारे सामान को ए.सी.पी. बजारखाला को सुपुर्द कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage