LDA News: Lucknow के महानगर और गुडंबा में अवैध निर्माण सील

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी द्वारा लखनऊ शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही जारी रखने के निर्देशों के क्रम में शनिवार को महानगर विस्तार और गुडंबा क्षेत्र में भी अवैध निर्माण सील किये गए।
प्रवर्तन जोन-5 के जोनल अधिकारी/विहित प्राधिकारी रामशंकर ने बताया कि अर्चना गोयल पत्नी नितिन गोयल, प्रतिभा अग्रवाल व अन्य द्वारा प्लाट संख्या, सी-3, एच पार्क, महानगर विस्तार में अवैध निर्माण कराया जा रहा था। जिसके विरुद्ध विहित न्यायालय में वाद संख्या- 300/2022 योजित किया गया था।
इसके अलावा अनवर व अन्य द्वारा अतरौली, सृष्टि अपार्टमेंट के सामने, कुर्सी रोड थाना-गुडंबा पर अवैध निर्माण किया जा रहा था। जिसके विरुद्ध विहित न्यायालय में वाद संख्या- 210/2022 योजित किया गया था। दोनों ही प्रकरणों में वाद पक्ष द्वारा निर्माण के सम्बंध में कोई स्वीकृत मानचित्र/साक्ष्य न प्रस्तुत किये जाने पर अवैध रूप से किये गये निर्माण को सील किये जाने के आदेश दिये गये थे। उक्त आदेश के अनुपालन में सहायक अभियंता राहुल वर्मा के नेतृत्व में अवर अभियंता विनोद कुमार सिंह द्वारा प्राधिकरण पुलिस बल और स्थानीय थाना पुलिस बल के सहयोग से दोनों स्थलों को सील कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage