एलडीए: ज्ञानेंद्र वर्मा ने किया बसन्तकुंज योजना में बने पीएम आवास का निरीक्षण, भ्रष्ट अभियंता अवनीन्द्र कुमार सिंह की देखरेख में हो रहे समस्त कार्य

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार द्वारा निरीक्षण में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में बसन्तकुंज योजना के सेक्टर-आई में निर्मित प्रधानमंत्री आवास भवनों के अवशेष कार्यों पर त्वरित कार्यवाही शुरू करा दी गयी है।

इस क्रम में अधिकारियों व अभियंताओं ने समस्त आवासीय ब्लॉक में कमियों को चिन्हित करते हुए फिनिशिंग/मरम्मत का कार्य प्रचलित कराया।

आवासीय भवनों में जलापूर्ति के लिए बनाये गये वॉटर टैंक्स की सफाई कराकर क्लोरैमिनेशन के पश्चात पुनः साफ पानी भरने का कार्य किया गया।

भारी वाहनों के आवागमन व बरसात के चलते जिन स्थानों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स क्षतिग्रस्त हुई हैं, उनकी मरम्मत का काम भी कराया जा रहा है।

योजना में नियमित रूप से साफ-सफाई व कूड़े उठाने के कार्य के लिए मैन पॉवर की संख्या में बढ़ोतरी की गयी है।

उक्त समस्त कार्य अधीक्षण अभियंता अवनीन्द्र कुमार सिंह की देखरेख में कराए जा रहे हैं। उपाध्यक्ष महोदय के निर्देश पर अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने रविवार को स्थल निरीक्षण करके कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

Related Articles

Back to top button
btnimage