#LDA ने फ्लैटों के आनलाइन पंजीकरण की तिथि 30 सितम्बर तक बढ़ाई

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने गोमती नगर समेत अन्य योजनाओं में रिक्त फ्लैटों के आनलाइन पंजीकरण की तिथि 30 सितम्बर तक बढ़ा दी है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने आम जन मानस की मांग पर इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिये हैं।
अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा नेहरू इन्क्लेव गोमती नगर योजना, धेनुमति अपार्टमेन्ट, रिवर व्यू (फेज-1 एवं 2) सुलभ आवास गोमती नगर, जानकीपुरम, शारदा नगर योजना एवं कानपुर रोड योजना में रिक्त फ्लैटों का आनलाइन पंजीकरण दिनांक-11.08.2022 से दिनांक-10.09.2022 तक प्राधिकरण की वेबसाइट www.ldaonline.co.in के माध्यम से खोला गया था। उक्त पंजीकरण की तिथि को 30 सितम्बर, 2022 तक बढ़ा दिया गया है, जिसके बाद लाॅटरी से फ्लैटों का आवंटन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पंजीकरण के लिए आवेदकों को फ्लैट की कीमत की 10 प्रतिशत धनराशि जमा करनी होगी। फ्लैट आवंटन के 60 दिन के भीतर यदि आवंटी पूरा बकाया दे देगा तो उसे #LDA 5 प्रतिशत की छूट भी देगा। इन फ्लैटों से संबंधित जानकारी गोमती नगर स्थित प्राधिकरण भवन के अपार्टमेन्ट सेल के अलावा टोल फ्री नं0- 180018005000 पर सम्पर्क करके प्राप्त की जा सकती है।








