योगी सरकार में पत्रकारों पर हमले थमने का नाम नहीं, कानपुर देहात में पत्रकार पर जानलेवा हमला

कानपुर देहात।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में पत्रकारों पर हमले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। यूपी के तमाम जिलों के बाद ताजा मामला कानपुर देहात से सामने आ रहा है। जहां कवरेज के दौरान एक पत्रकार पर जानलेवा हमला कर दिया गया।
सूचना है कि दबंगों ने खबर लिखने से नाराज होकर पत्रकार पर जानलेवा हमला किया है। हमला करने वाले दबंग उसी गांव के रहने वाले बताए जा रहे जिस गांव का पत्रकार निवासी है। पत्रकार का नाम सत्येंद्र दुबे बताया जा रहा जिसे दबंगों ने पीटकर लहूलुहान कर दिया।
घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से पत्रकार को गंभीर हालत में सीएससी रसूलाबाद पहुँचाया गया। इनपुट है कि मामले में पुलिस जांच कर रही है। पूरा मामला रसूलाबाद थाना क्षेत्र के लालू कस्बे का बताया जा रहा।
इस घटना के बाद पत्रकारों में रोष व्याप्त है। पत्रकार अल्तमश खान ने कहा कि, ‘बहुत ही दुखद घटना है यह इस पर सख्त से सख्त और जल्द कार्रवाई होनी चाहिए।’
पत्रकार अरीब खान ने इस घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि, हम सभी को सत्येंद्र का ऐसी कठिन परिस्थितियों में एक दूसरे का साथ देना चाहिए। और पुलिस के आला अधिकारी को पत्रकारों की सुरक्षा के लिए ज्ञापन देना चाहिए।
कानपुर जर्नलिस्ट क्लब के महामंत्री अभय त्रिपाठी ने घटना पर खेद प्रकट किया है। साथ ही उन्होने कानपुर देहात पुलिस से आरोपियों पर शीघ्र ही कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।








