जम्मू मंडल में आयोजित होने वाली ई- नीलामी का परिणाम घोषित :उचित सिंघल

जम्मू, 12 अगस्त 2025
भारतीय रेलवे अपनी वस्तुओं और सेवाओं की बिक्री के लिए ई नीलामी प्रणाली का उपयोग कर रहा है, जो एक पारदर्शी और कुशल प्रक्रिया है। यह प्रणाली न केवल रेलवे के लिए बल्कि बोली दाताओं के लिए भी फायदेमंद है। इसी ई नीलामी प्रक्रिया को आगे बढ़ते हुए, उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार के मार्गदर्शन से तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल के नेतृत्व में दिनांक. 04, 07 और 11 अगस्त को आयोजित की जाने वाली की नीलामी का परिणाम निकला गया। जिसमें सबसे पहले जम्मू मंडल के पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर पे एंड यूज़ टॉयलेट ब्लॉक का आवंटन किया गया जिसमें प्रथम वर्ष के लिए कुल 766669 राशि का अनुबंध है, तथा अगले तीन वर्षों के लिए 2300007 की राशि का अनुबंध है। इसी के तहत पूरे जम्मू मंडल में ड्यूल डिस्पले इन्फोटेनमेंट सिस्टम (DDIS) यह एक ऐसी प्रणाली है जो टिकट आरक्षण काउंटरों पर दोहरे एलसीडी मॉनिटर का उपयोग करके वास्तविक समय में टिकट की जानकारी और मनोरंजन/ विज्ञान सामग्री प्रदर्शित करती है। इसका आवंटन प्रथम वर्ष के लिए कुल 900990 की राशि का है जो अगले 5 वर्ष के लिए कुल 5315841 अनुबंधित राशि पर है।
इसी ई नीलामी परिणाम को आगे बढ़ते हुए , गाड़ियों के एसएलआर का भी परिणाम घोषित किया गया।
1. गाड़ी संख्या 12588 का एसएलआर 2 वर्ष के लिए कुल 1519379 की राशि पर 105 ट्रिप के लिए आवंटित किया गया।
2. गाड़ी संख्या 16032 का एसएलआर 2 वर्ष के लिए कुल 11732805 की राशि पर 313 ट्रिप के लिए आवंटित किया गया।
3. गाड़ी संख्या 12476 मैं एसएलआर 2 वर्ष के लिए कुल 2244040 की राशि पर 105 ट्रिप के लिए आवंटित किया गया।
4. गाड़ी संख्या 12478 मैं एसएलआर 2 वर्ष के लिए कुल 2238979 की राशि पर 105 ट्रिप के लिए आवंटित किया गया।
5. गाड़ी संख्या 14692 मैं एसएलआर 2 वर्ष के लिए कुल 2136645 की राशि पर 105 ट्रिप के लिए आवंटित किया गया।
इस नीलामी से रेलवे राजस्व के साथ-साथ यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होगी तथा रोजगार के बेहतर अवसर प्रधान होंगे और व्यापारीयों का झुकाव रेलवे के प्रति रहेगा, जिसके परिणाम स्वरूप राज्य की अर्थव्यवस्था को कहीं ना कहीं फायदा भी होगा।
जम्मू मंडल में आयोजित होने वाली ई- नीलामी के बारे में मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि ‘यह प्रणाली भारतीय रेल में वाणिज्य विभाग के द्वारा संचालित होने वाली गैर राजस्व आय प्रणाली है, जिसमें वाणिज्य प्रचार, पार्किंग, पे एंड यूज़ पार्सल लीजिंग , एटीएम आदि आते हैं।’ जिसका आवंटन IREPS web site में ई – नीलामी के माध्यम से सफलतापूर्वक किया जाता है।