विधि एंव न्याय मंत्री माँ शारदा भजनान्द प्रकाश भजन संध्या कार्यक्रम में शामिल हुए

लखनऊ (20 जुलाई, 2019)।
विधि एंव न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक ने इन्दिरा गाधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को माँ शारदा भजनान्द प्रकाश भजन संध्या के कार्यक्रम को संबोधित किया।

उच्च न्यायालय के लखनऊ पीठ के न्यायाधीश एवं मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति अनंत कुमार ने कहा है कि माॅ शारदा की भक्ति से शरीर ही नही मन भी भाव विभोर हो जाता है। इससे मन पवित्र होने के साथ ही आन्तरिक ऊर्जा प्राप्त होती है।

मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति अनंत कुमार इन्दिरा गाधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को माँ शारदा भजनान्द प्रकाश भजन संध्या के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि माँ शारदा एवं गुरुदेव को नमन करता हूं। उन्होने इस भजन संध्या की सफलता के लिए बधाई दी। इस आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की जानी चाहिए।

भजन संध्या के कार्यक्रम में न्यायमूर्ति डी. के. सिंह ने कहा कि माँ शारदा के चरणो में शत् शत् प्रणाम करता हूँ। उन्होंने कहा कि गुरु जी के दर्शन प्राप्त होने का अवसर प्राप्त हुआ इसके लिए आयोजकों को कार्यक्रम के सफल होने की शुभकामनाएं देता हूँ।

इस अवसर पर उपस्थित विधि एंव न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस भजन संध्या कार्यक्रम में गुरु का आर्शीवाद प्राप्त होना बहुत ही जरुरी है। उन्होने कहा कि गुरु जी के लखनऊ आगमन से पूरे उ.प्र. का भला होगा। उन्होने गुरु जी को प्रणाम करते हुए अनुरोध किया कि गुरु जी का आगमन लखनऊ मे बार-बार हो।

कार्यक्रम के संयोजक न्यायमूर्ति शशिकांत ने कार्यक्रम के व्यवस्थापक जे.के. सिंह, आलोक कुमार, राम जी वैश, अजय वैश, सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव, पी.पी. श्रीवास्तव, एस.एस. जौहरी, के.सी. सिंह, मोनिका केसरवानी, रवि प्रकाश श्रीवास्तव को स्मृित चिन्ह्र भेट किया। इस अवसर पर श्री श्री 108 श्री देवी प्रसाद जी महाराज की पुस्तक 'माया और ईश्वर' का विमोचन किया गया।

इस कार्यक्रम में विधिक अधिकारियों सहित भारी संख्या में भक्तजन, श्रद्धालु एवं गणमान्य एवं उपस्थि रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage