सिंचाई विभाग 10 अगस्त को पारा में अवैध अतिक्रमण पर चलाएगा बुलडोजर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ग्राम पारा में स्थित बड़ी नहर की पटरी पर अवैध बांस बल्ली और अन्य दुकान इत्यादि द्वारा किए गए अतिक्रमण हटाने के अभियान के अंतर्गत पुलिस की उपस्थिति में अनाउंसमेंट तथा नोटिस चस्पा किया गया।

आगामी 10/08/23 को सभी अवैध अतिक्रमण को पुलिस की उपस्थित में हटाया जाना सुनिश्चित किया गया है और सभी अतिक्रमणकारियों को एक हफ्ते का समय स्वतः अपना अतिक्रमण हटाने हेतु दिया गया है।

एक सप्ताह बाद सभी अतिक्रमण सिंचाई विभाग द्वारा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान द्वारा हटाया जाएगा।








