सिंचाई विभाग : ट्रैश स्कीमर मशीन से कराया जा रहा नहर की सफाई का कार्य

सिंचाई विभाग के लखनऊ खण्ड 2 द्वारा मोहान रोड से तेलीबाग होते हुए मोहनलालगंज तहसील तक जाने वाली बड़ी नहर की सफाई का कार्य ट्रैश स्कीमर मशीन द्वारा कराया जा रहा है, खरीफ फसल के दृष्टिगत मुख्यमंत्री एवम जल शक्ति मंत्री के सभी नहरों के टेल तक पानी पहुंचाने के निर्देशों के क्रम में यह कार्य प्रारंभ कराया गया है।

अधिशासी अभियंता द्वारा बताया गया कि नहर शहरीकरण में होने के कराड़ शहर का अधिकतम कूड़ा इसी नहर में प्रवाहित कर दिया जाता है, जिसके कारण नहर का प्रवाह बाधित हो जाता है, तथा नहर को टेल फीड कराने में समस्या उत्पन्न हो रही है।

इस समस्या के निराकरण के लिए यह मशीन मुंबई से मंगाई गई है, यह पहली बार हो रहा है की नहर की सफाई हेतु इस मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है, यह मशीन अगले 15 दिवस तक कार्य करेगी। जिससे नहर की सफाई कर टेल तक पानी पहुंचाया जा सके एवम किसानों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जा सके।

Related Articles

Back to top button
btnimage