भारतीय सभ्यता पार्टी ने स्वतन्त्रा दिवस पर आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाई

लखनऊ। 15 अगस्त 2022 को आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर भारतीय सभ्यता पार्टी के द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय/मुख्यालय अवंती विहार पुराना पारा थाना हरदोई रोड लखनऊ पर मनाई गई और प्रसाद वितरण किया गय। जिसमें भारतीय सभ्यता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार लोधी, संरक्षक हरि सिंह लोधी (दादा), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राय व राजकुमार अग्रहरि (राज ), राष्ट्रीय महासचिव अखिलेश कुमार सिंहा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री जगत नारायण लोधी, राष्ट्रीय संगठन संयोजक वीरेंद्र कुमार धानुक,राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील कुमार लोधी एडवोकेट, राष्ट्रीय अध्यक्षा महिला प्रकोष्ठ कांती लोधी,प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ माधुरी सिंह एडवोकेट ने देश व प्रदेशवासियों को आजादी की 75वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज ही के दिन 15 अगस्त सन 1947 को देश से गौरी सरकार अर्थात चोर लूटेरी ब्रिटिश हुकूमत से देश आजाद हुआ था।हमारे पूर्वजों ने हंसते हसते फांसी के फंदे पर झूल कर यह आजादी पाई थी।

 

आजादी के 75 साल बाद देश अशिक्षा, बेरोजगारी, भुखमरी, भृष्टाचार के मामले में नेपाल, भूटान , बांग्लादेश, पाकिस्तान जैसे देशों से कोसों आगे हैं। आजादी के 75 सालों में ही देश के चोर,लुटेरे नौकरसाह व नेताओं ने ब्रिटिश हुकूमत में लूटी गई संपत्ति से अधिक संपत्ति देश से लूटकर काले धन के रूप में विदेशों में जमा किया है।जनता चिकित्सा शिक्षा जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए तड़प रही है। देश में पूंजी व संसाधन चंद लोगों की रखेल बन गए हैं। कहीं पर भी एकता सभ्यता समता नज़र नहीं आती गरीब और गरीब होता गया अमीर और अमीर होता गया। जिसके लिए आज तक देश प्रदेश पर शासन सरकार चलाने वाले राजनेता व नौकरशाह जिम्मेदार हैं, जिन्हें निश्चित रूप से चोर लुटेरे गोरे अंग्रेजों से कम चोर लूटेरा नहीं कहा जा सकता।

 

आजादी की प्रथम वर्षगांठ पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु ने कहा था देश के आखिरी पायदान पर खड़ा व्यक्ति जब तक विकास की मुख्यधारा में नहीं आ जाता तब तक आजादी का कोई मतलब नहीं है। भारतीय सभ्यता पार्टी पार्टी देश में फैली मंगाई, भ्रष्टाचार, अत्याचार व असमानता को दूर करने के लिए देश के सारे चिकित्सालयों एवं विद्यालयों का राष्ट्रीयकरण कर सबको समान शिक्षा समान चिकित्सा उपलब्ध कराने एवं बेरोजगारी मंहगाई भ्रष्टाचार अत्याचार को खत्म करने के लिए व्यापक स्तर पर पूरे देश में सड़क पर आंदोलन करेगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage