पहले नवरात्र में GPRA SDO विजय तिवारी पर चढ़ी काली मईया, जनता की रात कर दी काली

पहले नवरात्र में GPRA SDO विजय तिवारी पर चढ़ी काली मईया यह बात हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस अधिकारी ने जनता की रात कर काली दी …अधिशाषी अभियंता भी पूरी रात चैन से सोते रहे और लगभग 200 परिवार गर्मी और अँधेरे में काली माता के दर्शन नहीं कर पाए. ..SDO इतना बत्तमीज है कि फ़ोन पर जनता से ढंग से बात तक नहीं करता और कहता है कि क्या रात भर जागने का ठेका मैंने लिया….

कल गुरुवार के दिन GPRA अंतर्गत ओरो सिटी आवासीय समिति में ट्रांसफॉर्मर ख़राब हो जाने के एक दिन बाद भी निक्क्मे अधिकारी इसे ठीक नहीं करवा पाए. …बीकेटी डिवीज़न के अधिकारी केवल जनता को परेशान करने का जिम्मा लिए हुए हैं….और ऊर्जा मंत्री के आदेशों को पलीता लगा रहे हैं….

 

अधिशाषी अभियंता अपनी जिम्मेदारी से भागता नजर आया तो SDO उसे बड़ा निकला। …उसने तो जनता और बच्चों तक का ख्याल नहीं रखा। ….बिना पानी और लाइट के ओरा सिटी के लोग पूरा दिन तड़पते रहे. ..लेकिन इन बेशर्म अधिकारियों  को जनता पर बिलकुल दया नहीं आयी. …आपको बता दें जब किसी निजी कालोनी का निजीकरण समाप्त होकर संबंधित विभाग को ट्रांसफर हो जाता तो वह उनकी समस्याओं को दूर कराए, क्योंकि जिस जगह लाइट सप्लाई की समस्या उतपन्न हुई है वह भी बिजली का बिल जमा करते है.
जानकारी के मुताबिक लाखो रुपये का राजस्व ओरो सिटी से आता है. ..उसके बावजूद सरकार की मंशा के विरुद्ध जाकर किसी अधिशाषी अभियंता का नजर फेरना और 200 परिवार को अंधेरे में डाल देना, यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ नाथ के मंसूबो के खिलाफ है.
आपको बता दें कि वैसे भी बीकेटी डिवीजन पूरे लखनऊ में पहला ऐसा डिवीजन है जहां 1 लाख से भी ज्यादा उपभोक्ता है और साल भर में 4 अधिशाषी अभियंता बदल चुके…..जोकि रहस्य का विषय है. …
ऊर्जा मंत्री भी AC चलाकर सो गए. ..लेकिन उनके ट्विटर वाले रात भर जग कर दिलासा देते रहे…हे ऊर्जा मंत्री जी अगर आप AC में सो जायेंगे तो आपकी ऊर्जा डाउन होना पक्का है…
ओरा सिटी के स्थानीय निवासियों का कहना है कि अधिकारी ओरो सिटी समिति से घूस खाकर पहले 15% पर ट्रांसफॉर्मर लगा दिए और अब जब समस्या आ रही है तो उससे भागते नजर आ हैं….जोकि जाँच का विषय है…..

Related Articles

Back to top button
btnimage