बीजेपी की ताकत को बढ़ाने में महिला वोटरों की अहम भूमिका: भूपेंद्र सिंह चौधरी

उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा व सांसद राज्यसभा गीता शाक्य की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय पर महिला मोर्चा की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की उत्तर प्रदेश का एक वर्ग ऐसा भी है जिन्हें सदैव काबू करके अपने मन चाहे ढंग से वोटर के रूप में सदैव अन्य पार्टियों के द्वारा इस्तेमाल किया जाता रहा है। अब समय आ गया है कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यों के द्वारा केंद्र सरकार व राज्य सरकार की नीतियों के दम पर जिस प्रकार समाज का विकास हुआ है। इसका आकलन करते हुए मतदाताओं तक जाकर मित्र की भूमिका निभाए, महिलाएं आधी आबादी के नेतृत्व के साथ साथ परिवार में भी अहम भूमिका निभाती हैं इसलिए उनकी क्षमताओं का आकलन करना सदैव दुर्लभ होता है। वे अपने क्रियाकलाप और कार्यशैली के आधार पर सदैव ही मील का पत्थर साबित होती है। आने वाले चुनाव में भी अपनी इसी भूमिका में रहते हुए महिला मोर्चा को नई मिसाल कायम करनी होगी।

इस अवसर पर गीता शाक्य ने सेल्फी विद लाभार्थी अभियान में संपूर्ण प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहने के लिए उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा को बहुत-बहुत शुभकामनाएं प्रेषित की। उत्तर प्रदेश से रीना चौरसिया ने एक लाख सत्ताइस हजार सेल्फी व पश्चिम क्षेत्र से इंदु शर्मा ने एक लाख बीस हजार सेल्फी खींचने का रिकॉर्ड बनाया है। प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर रीना चौरसिया, इंदु शर्मा का प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी द्वारा सम्मान किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी महिला मोर्चा उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश विजय बहादुर पाठक, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा कृतिका अग्रवाल, उषा मौर्य, कल्पना तिवारी, आकांक्षा सोनकर, चेतना पांडेय व समस्त महिला मोर्चा टीम उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button
btnimage