एलडीए: अभियंता की शनि दृष्टि से भी बच जाते हैं अवैध निर्माणकर्ता के अवैध निर्माण

लखनऊ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन जोन 3 में अवैध निर्माण बनकर कब तैयार हो जाते हैं इसकी भनक अभियंताओं तक को नहीं लगती? अवैध निर्माणकर्ता इतने शातिर दिमाग से काम करते हैं कि अधिकारी भी इनके अवैध निर्माण पर अपनी शनि की दृष्टि नहीं डाल पाते।
एक ऐसा ही निर्माण सामने आया है जोकि बीते वर्ष शुरू हुआ और चोरी चुपके काम चलता रहा। वर्तमान में यह निर्माण बनकर तैयार हो गया और निर्माणकर्ता अपना शोरूम चला रहा है।
पारा थाना क्षेत्र के सरोसा भरोसा मोड़ पर न्यू अवध हॉस्पिटल के ठीक सामने आर. एस. इलेक्ट्रिक ऑटो सेल के नाम से जो शोरूम है। इसका ऊपरी हिस्सा इतनी शातिर तरह से बनाकर तैयार किया गया कि किसी को पता भी चला। लेकिन पूर्व में तैनात अभियंता को इनकी जानकारी शायद ही हो।
जानकारी मुताबिक इस अवैध निर्माण की शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। अब सवाल उठता है कि इस अवैध निर्माण पर मौजूदा अभियंता कब कार्यवाही करेंगे?








