श्री कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर आज मथुरा में उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन : जयवीर सिंह

भगवान श्री कृष्ण का 5251वॉ जन्मोत्सव 26 अगस्त, 2024 को भव्यता के साथ मनाये जाने हेतु पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में कल 25 जुलाई, 2024 को मथुरा में उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन

भगवान श्री कृष्णा का 5251वॉ जन्मोत्सव 26 अगस्त, 2024 को पूरी दिव्यता एवं भव्यता के साथ मनाए जाने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा जोर शोर से तैयारी की जा रही है। इसके लिए कल 25 जुलाई, 2024 को अपरान्ह 3ः00 बजे जनपद मथुरा के उ0प्र0 ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया है।

यह जानकारी उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी जे0पी0 पाण्डेय ने दी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के अलावा कैबिनेट मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, उ0प्र0, सांसद मथुरा लोकसभा हेमा मालिनी, सांसद राज्य सभा मथुरा, महापौर मथुरा- वृन्दावन नगर निगम, अध्यक्ष जिला पंचायत मथुरा के अतिरिक्त विधायक गणों एवं विधान परिषद मथुरा के अलावा जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

इस बैठक में विभिन्न संस्थानों एवं मंदिरों के प्रबन्धक गणों को भी आमंत्रित किया गया है। उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी जे0पी0 पाण्डेय ने बताया कि पौराणिक अभिलेखों के अनुसार इस वर्ष 26 अगस्त, 2024 को भगवान श्री कृष्ण का 5251वॉ जन्मोत्सव-2024 का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।

Related Articles

Back to top button
btnimage