UPCM मंत्रिमंडल के स्वास्थ्य मंत्री ने ‘सघन दस्त नियंत्रण’ पखवाडे़ का शुभारम्भ किया

लखनऊ (28 मई, 2019)।
UPCM
मंत्रिमंडल के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि बाल्यावस्था में दस्त के होने वाली मृत्यु दर में कमी लाने हेतु प्रदेश में 28 मई से 09 जून, 2019 तक सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इस पखवाड़े को सफल बनाने हेतु जनसाधारण एवं स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग प्राप्त किया जायेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैम्पेन चलाकर वेक्टर बार्न डिजीज, एईएस एवं जेई पर नियंत्रण किया गया। इसी प्रकार दस्त नियंत्रण पखवाड़े के माध्यम से इस पर भी पूर्ण नियंत्रण प्राप्त किया जायेगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने वीरांगना अवन्तीबाई महिला चिकित्सालय गोलागंज लखनऊ में सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा का शुभारम्भ किया। पखवाड़े के तहत इस रोग पर नियंत्रण हेतु आमजन को विभिन्न तरीकों से इसके प्रति जागरूक किया जायेगा। इस रोग से बचाव एवं रोकथाम के लिए विशेष प्रकार से रणनीति बनाकर इस पर पूर्ण नियंत्रण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक है कि कार्यक्रम के उद्देश्यों के विषय में स्पष्ट एवं सकारात्मक दृष्टिकोण बनाया जाये। वर्ष 2019-20 में दस्त के कारण होने वाली बाल मृत्यु दर को शून्य पर लाना स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है।

स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ‘सघन दस्त नियंत्रण’ पखवाडे़ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ‘सघन दस्त नियंत्रण’ पखवाडे़ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अभियान के तहत जनजागरण हेतु अति संवेदनशील क्षेत्र-अरबन स्लम, हार्ड टू रीच एरिया, खानाबदोश और निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के परिवार को प्राथमिकता दी जाय। साथ ही जनपद के ऐसे क्षेत्र जहाँ पूर्व में डायरिया आउट ब्रेक हुआ हो एवं बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों को भी प्रथमिकता दी जाय। इस रोग के रोकथाम हेतु अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को जागरूक किया जाए।

कार्यक्रम में महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डा. पद्माकर सिंह, महानिदेशक परिवार कल्याण डा. नीना गुप्ता, सीएमओ लखनऊ डा. नरेन्द्र अग्रवाल, निदेशक राम मनोहर लोहिया अस्पताल डा. डी.एस. नेगी, निदेशक. सिविल अस्पताल डा. एच.एस. धानू, निदेशक बलरामपुर अस्पताल डा. राजीव लोचन आदि उपस्थित रहे।

‘सघन दस्त नियंत्रण’ पखवाडे़ कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे
‘सघन दस्त नियंत्रण’ पखवाडे़ कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button
btnimage