UPCM की अध्यक्षता में लोक भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक सम्पन्न
लखनऊ (28 मई, 2019)। UPCM की अध्यक्षता में लोक भवन में सम्पन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए :-
* उत्तर प्रदेश गन्ना (आपूर्ति-विनियमन एवं क्रय) अधिनियम, 1953 की धारा-18 में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी
* प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 में संशोधन का निर्णय
* मंत्रिपरिषद के अवलोकनार्थ प्राविधिक शिक्षा विभाग की उत्तर प्रदेश बजट मैनुअल के पैरा-94 के अंतर्गत निर्गत वित्तीय स्वीकृतियों का विवरण प्रस्तुत
* उत्तर प्रदेश गो-संरक्षण एवं संवर्धन कोष नियमावली-2019 पर मंत्रिपरिषद का अनुमोदन प्राप्त किए जाने के सम्बन्ध में
* मंत्रिपरिषद के अवलोकनार्थ उत्तर प्रदेश बजट मैनुअल के पैरा-94 के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2018-19 में नागरिक उडडयन विभाग में प्रदान की गई स्वीकृतियों का विवरण प्रस्तुत
* जनपद गौतमबुद्धनगर में जेवर के निकट नोएडा इण्टरनेशनल ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की स्थापना के सम्बन्ध में
* रमाला सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड में 5,000 टी.सी.डी. पेराई क्षमता की चीनी मिल और 27 मेगावाट क्षमता के को-जेनरेशन संयंत्र की स्थापना हेतु शत-प्रतिशत वित्त पोषण राज्य सरकार के आय-व्ययक से किये जाने का निर्णय