UPCM ने बाराबंकी में शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया
बाराबंकी (28 मई,2019)। UPCM ने जनपद बाराबंकी में विषाक्त मदिरा के सेवन से हुई लोगों की मृत्यु की घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों को 02-02 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिये जाने की घोषणा की।
यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि घटना की जांच के लिये शासन द्वारा आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में एक त्रिसदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। अयोध्या मण्डल के आयुक्त और IG समिति के सदस्य नामित किये गये हैं। यह जांच समिति 48 घण्टे के अन्दर अपनी रिपोर्ट शासन को देगी।
जांच समिति इस बिन्दु की जांच करेगी कि इस प्रकरण में जहरीली मदिरा की आपूर्ति का स्रोत क्या है व इसकी आपूर्ति के लिए कौन उत्तरदायी है? साथ ही, आबकारी विभाग, पुलिस विभाग व जिला प्रशासन की भूमिका की जांच करते हुए समिति यह तय करेगी कि प्रकरण में कौन-कौन अधिकारी/कर्मचारी संलिप्त हैं? समिति यह भी ज्ञात करेगी कि पूव र् में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने हेतु जारी दिशा-निर्देश के किन बिन्दुओं के अनुपालन में शिथिलता बरती गयी है व इस हेतु कौन उत्तरदायी है? उपरोक्त के अतिरिक्त घटना के पीछे यदि किसी षडयंत्र की आशंका हो तो उस बिन्दु पर भी समिति जांच कर अपनी आख्या प्रस्तुत करेगी। भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए समिति द्वारा सुझाव प्रस्तुत किये जाएंगे।
प्रवक्ता ने यह भी बताया कि जनपद बाराबंकी के जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक, रामनगर के C.O. और S.H.O. को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। घटना में बीमार लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था की गई है।