SDO-JE को ट्रांसफर करवाने का रखता है पावर, चंद रुपए के लिए उपभोक्ता को करता है प्रताड़ित

लखनऊ के पारा क्षेत्र में सोमवार को बुद्धेश्वर मंदिर के पास बिजली विभाग द्वारा लगाए गए कैंप में कई ऐसे उपभोक्ता आए, जिन्होंने ऐसे ऐसे मामले बताए कि जिन्हें सुनकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

कैंप में आए एक उपभोक्ता ने बताया कि उनका कनेक्शन एक व्यक्ति द्वारा करवा दिया गया लेकिन बाद में कुछ हजार रुपए मांगकर उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा था।

साथ ही उपभोक्ता ने बताया कि खुद को पत्रकार बताने वाले व्यक्ति ने अपनी पावर की महिमा का भी गुडगान किया। जिसमे उसने बताया कि हाल ही में FCI के शकुंतला मिश्रा पावर हाउस के जेई ललित कुमार ट्रांसफर उसने करवाया है। अब सोचने वाली बात है कि इतना पावर होने के बाद भी ये महाशय चंद रुपए के लिए उपभोक्ता को प्रताड़ित कर रहे हैं।

नीचे उपभोक्ता का वीडियो सुनिए

ये वही व्यक्ति है जिसपर बीते कुछ महीने पहले बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुकदमा करवाया था उसके बाद भी यह व्यक्ति जनता को ठगने से बाज नहीं आ रहा है।

हाल ही में नीरज वर्मा ने गरीब परिवार से 68000 रुपए बिजली खंभे, तार और कनेक्शन के नाम पर लिए हैं। अब देखना है कि एस्टीमेट बन जाने के बाद भी क्या यह व्यक्ति खंभे, तार और कनेक्शन लगाने के सफल होगा या फिर गरीब परिवार पैसे लेकर रफूचक्कर हो जायेगा।

एसडीओ FCI के मुताबिक एस्टीमेट लगभग 75000 रुपए का है और जनता ने उस व्यक्ति को काम करवाने के लिए 68000 दिए है। अब देखना हैं कि काम हो पाएगा या फिर अधर में लटक जायेगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage