30 दिसम्बर 2021 से कृषकों को ऑनलाईन टोकन प्राप्त करने का विकल्प

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज की कीमत मूल्य समर्थन योजना के अनुरूप या उससे अधिक दिलाने के उद्देश्य से किसानों से सीधे धान की खरीद करते हुए अब तक कुल 5.68 लाख किसानों से 39.20 लाख मी0 टन धान क्रय किया गया है। धान बिक्री हेतु इस वर्ष अब तक 12.75 लाख किसानों द्वारा ऑनलाईन पंजीकरण कराया गया है। गतवर्ष धान क्रय हेतु 4453 क्रय केन्द्र संचालित थे, इस वर्ष गतवर्ष से भी अधिक 4596 क्रय केन्द्र संचालित कर किसानों से खरीद की जा रही है।

यह जानकारी प्रदेश के खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू ने देते हुए बताया कि तकनीकी कारणों से पूर्व में ऑनलाईन टोकन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिये गयें हैं तथा 30 दिसम्बर, 2021 से कृषकों को ऑनलाईन टोकन प्राप्त करने का विकल्प खाद्य तथा रसद विभाग के पोर्टल https://fcs.up.gov.in/ पर उपलब्ध होगा।

खाद्य आयुक्त ने बताया कि मौसम खराब होने की संभावना के दृष्टिगत धान क्रय केन्द्रों पर धान सहित उपस्थित कृषकों का धान प्राथमिकता पर बिना ऑनलाईन टोकन के दो दिन के अन्दर खरीदा जायेगा। किसान स्वयं यू0पी0 किसान मित्र एप, जनसुविधा केन्द्र अथवा किसी भी कम्प्यूटर/टैबलेट/मोबाईल के माध्यम से टोकन बना सकते हैं। ऑनलाईन टोकन व्यवस्था के अन्तर्गत किसान अपने नजदीकी क्रय केन्द्र हेतु टोकन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक टोकन जारी किये जा सकेंगे।

खाद्य आयुक्त ने किसानों से अपील की है कि टोकन की निर्धारित तिथि पर धान के साथ केन्द्र अवश्य पहुँचें और अपनी उपस्थिति अवश्य दर्ज करा दें। किसान आगामी दो दिन के टोकन ऑनलाईन प्राप्त कर सकेंगे।

Related Articles

Back to top button
btnimage